• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
Written By WD

अच्छे दिन कब आने वाले हैं...

आप सांसद भगवंत मान
नई दिल्ली। संगरूर से आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान ने मंगलवार को लोकसभा में महंगाई से जूझ रही देश की जनता की पीड़ा को कविता में बयान किया है। उन्होंने सरकार से पूछा कि अच्छे दिन कब आने वाले हैं।


संसद में बजट पर बहस के दौरान भगवंत ने यह रचना सुनाई। उनकी कविता सुनकर सदस्यों ने बार-बार तालियां बजाईं। अपनी कविता में मान ने रेल किराया वृद्धि से लेकर चीनी के बढ़े हुए दामों का भी जिक्र किया।