Hanuman Chalisa
✕

Roop chaturdashi 2024: रूप चौदस पर घर पर ही बनाएं प्रकार का 10 उबटन, अभ्यंग स्नान के समय आजमाएंगे तो रूप दमकेगा

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 29 अक्टूबर 2024 (17:39 IST)
Narak chaturdashi 2024: दीपावली के पांच दिनी उत्सव में नरक चतुर्दशी दूसरे दिन का त्योहार रहता है। इसे छोटी दिवाली और रूप चौदस भी कहते हैं। इसी दिन हनुमान जयंती भी रहती है। नरक चतुर्दशी की रात्रि की पूजा 30 अक्टूबर को होगी और उदयातिथि के अनुसार रूप चतुर्दशी का अभ्यंग स्नान 31 अक्टूबर को प्रात: 05:33 से 06:47 बजे के मध्य होगा। आओ जानते हैं कि इस दिन कैसे घर में ही उबटन बनाकर करें स्नान। रूप चतुर्दशी (नरक चतुर्दशी) रूप चौदस पर उबटन करने की भारतीय परंपरा सदियों से चली रही है। इस दिन उबटन लगाकर सूर्योदय पूर्व स्नान करने से पाप दूर हो जाते हैं। सदियों से उबटन का विशेष महत्व माना गया है। चतुर्दशी पर औषधि मिश्रित पानी से स्नान किया जाए तो वर्षभर शरीर निरोगी रहता है, सुख, धन और वैभव में भी वृद्धि होती है।
उबटन 1- 1 चम्मच दही, 1 चम्मच बेसन, चुटकी भर हल्दी 2-4 बूंद नींबू के रस को मिलाकर गाढ़ा लेप तैयार करें। त्वचा निरोगी बनेगी और रौनक बढ़ेगी।
 
उबटन 2- 100 ग्राम हल्दी की गांठ को रातभर के लिए छाछ में भिगो दें। सुबह पीसकर पेस्ट बनाएं। यह उबटन ठंड से राहत दिलाने और रंगत निखारने में कारगर है।
 
उबटन 3- थोड़े-से दही में 8 से 10 तुलसी या नीम की पत्तियों का पाउडर मिलाएं। इसके प्रयोग से त्वचा में अक्सर उभरने वाले कील, मुंहासों से राहत मिलेगी।
 
उबटन 4- एक चम्मच आटे का चोकर, चावल का पेस्ट, 3 पुदीने की पत्तियां और 5 गुलाब की पंखुरियां मिलाकर लगाएं। इससे त्वचा खूबसूरत होगी।
 
उबटन 5- तिल को दूध में रातभर भिगोकर रखें। सुबह पीसें और चुटकीभर हल्दी मिला लें। यह उबटन त्वचा को निखारने के साथ-साथ ठंड से राहत देगा।
 
उबटन 6- रात के समय 2 बादाम और 1 छोटा चम्मच चिरौंजी जऱा-से दूध में भिगो दें। सुबह पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं।
 
उबटन 7- एक चम्मच चावल का आटा, 1 छोटा चम्मच शहद 1 छोटा चम्मच गुलाब जल मिलाकर बना लेप लगाएं। इससे त्वचा खिलेगी
 
उबटन 8- उड़द दाल को कच्चे दूध में भिगो दें। इसका पेस्ट बनाएं। थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चमक जाएगा चेहरा। 
 
उबटन 9-1 चम्मच दही और 1 चम्मच आटे में गुलाबजल मिलाकर लेप बनाएं। इसके इस्तेमाल से शरीर की मृत त्वचा से छुटकारा मिलेगा और रंगत निखरेगी।
 
उबटन 10- केले को मैश कर 1 चम्मच आटा या बेसन डालकर मिलाएं। यह उबटन टैनिंग दूर करने में बहुत काम का है। 
 
सामान्य उबटन में जरूरी सामग्री : हल्दी, बेसन, चंदन, गुलाब जल, मलाई, दूध, दही, नींबू, मुल्तानी मिट्टी आदि।
 
नोट : त्वचा की प्रकृति के अनुसार उबटन इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि त्वचा को रगड़ें नहीं।   

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 नवंबर 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

हिंदू नववर्ष 2084: 7 अप्रैल 2027 से शुरू होगा 'रौद्र' संवत्सर, जानिए इस साल ग्रहों की कैबिनेट में किसे मिला कौन-सा पद और क्या है पूजन विधि

Chhath Puja Katha 2026: श्मशान घाट पर मृत बालक को जीवित कर छठी मैया ने शुरू की थी यह परंपरा, पढ़ें सबसे प्रामाणिक कथा

Kharna Puja 2026: छठ के दूसरे दिन भूलकर भी न करें ये 6 गलतियां, जानें खरना पूजा विधि और 36 घंटे के व्रत के नियम

देवउठनी एकादशी पर गन्ने का क्यों है इतना महत्व? जानिए सदियों पुरानी परंपरा

सभी देखें

Chhath Puja 2026: 15 नवंबर 2026 को दिया जाएगा डूबते सूर्य को सांध्य अर्घ्य, घाट पर जाने से पहले जान लें क्या करें और क्या नहीं

देवउठनी एकादशी से क्या है तुलसी विवाह का संबंध? जानिए धार्मिक मान्यता

देवउठनी एकादशी पर क्यों जागते हैं भगवान विष्णु? जानिए इस दिन का खास महत्व

सूर्य गोचर 2026: वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर

13 November Birthday: आपको 13 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख