dharma sangrah
✕

सिख पंथ के 10 स्मरणीय पावन नाम

सिख पंथ के पूज्य दस गुरु

Written By WD
Updated: मंगलवार, 4 नवंबर 2014 (16:46 IST)
- सरदार जसवंत सिं ह
 
FILE


सिख धर्म दुनिया का सबसे उच्चतम धर्म है जिसने मानव मात्र की भलाई के लिए हमें एक नया जीवन प्रकाश प्रदान किया है। जहां इसमें प्राचीन धर्मों की विशेषताएं ग्रहण कर ली गई हैं, वहीं यह भी प्रयत्न किया गया है कि पुराने धर्मों की तरह संकीर्णता, अंधविश्वास, पूर्ण कर्मकांड और अवैज्ञानिकता आदि अवगुण न आएं।

एक ईश्वरवाद की नींव पर मानवीय एकता अथवा संसार सम्मेलन का मंदिर निर्माण करना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है। सिख धर्म के सिद्धांत और सिख इतिहास की शानदार परंपराएं इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। सिर्ख धर्म का सुप्रसिद्ध सिंहनाद है-

' नानक नाम चढ़दी कला-
तेरे भाणे सरबत का भला।'

इससे यह स्पष्ट है कि प्रभु भक्ति द्वारा मानवता को ऊंचा उठाकर सबका भला करना ही इस धर्म का पवित्र उद्देश्य रहा है। इसके धर्मग्रंथ, धर्म मंदिर, सत्संग, मर्यादा, सम्मिलित भोजनालय (लंगर) तथा अन्य कार्यों में मानव प्रेम की पावन सुगंध फैलती है।

आदि गुरु नानक साहिब तो विश्व मात्र को निमंत्रण देते हुए कहते हैं- 'भाई आओ! हम मिलकर अपने प्रभु के गुण कायम करें, इससे मलीनता दूर होकर परस्पर प्रेम बढ़ता है। आओ मेरे साथियों! मिलकर ही यह सफर सुगमता से तय किया जा सकता है।'

सिख पंथ के पूज्य दस गुरु हुए हैं, जिन्होंने इस नवीन जीवन मार्ग का निर्माण किया, उनके सदा स्मरणीय पावन नाम हैं-

 

गुरु नानकदेवजी (1469-1539 ईस्वी),

गुरु अंगददेवजी (1504-1552 ईस्वी),

गुरु अमरदासजी (1479-1574 ईस्वी),

गुरु रामदासजी (1534-1581 ईस्वी),

गुरु अर्जनदेवजी (1563-1606 ईस्वी),

गुरु हरगोविन्दजी (1595-1644 ईस्वी),

गुरु हरिरायजी (1630-1661 ईस्वी),

गुरु हरिकिशनजी (1656-1664 ईस्वी),

गुरु तेगबहादुरजी (1621-1675 ईस्वी),

गुरु गोविन्दसिंहजी (1666-1708 ईस्वी)।


श्री गुरु गोविन्दसिंहजी ने श्री गुरुग्रंथ साहिब और पंथ खालसा को गुरु गद्दी दी, जिसकी रहनुमाई में चलना सिख संप्रदाय अपना परम कर्तव्य समझता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व