Daily Horoscope
✕

भगत की छपरी

Written By WD
Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2014 (12:13 IST)
- सतमीत कौर
 
एक बार श्री गुरु नानक देव जी एक गाँव में गए, उनके साथ उनके प्रिय सिक्ख भाई मरदाना भी थे। उस गाँव में एक गरीब आदमी रहता था। उसने जब गुरुजी के दर्शन करें तो गुरुजी को विनती की कि आप मेरे साथ मेरे घर चलिए। गुरुजी ने उसकी विनती को स्वीकार करते हुए उसके घर गए।

वह आदमी बहुत गरीब था, पर गुरु साहिब जी की मन लगा कर सेवा कर रहा था। कुछ दिन गुरुजी उसके घर रुके और जब उसके घर से जाने लगे तो उसके घर का सारा स ामान तोड़ दिया। आदमी सब कुछ देखता रहा पर उसने कुछ नहीं कहा।

फिर वो गुरुजी को गाँव के बाहर तक छोड़ कर उनसे इजाजत लेकर वापस चला आया। भाई मरदाना ने गुरुजी से पूछा- कि उस सिक्ख ने अपनी इतनी सेवा की, पर आपने उसके घर का सारा समान तोड़ दिया आपने ऐसा क्यों किया? मुझे भी समझाइए...।

श्री गुरु नानक देव जी ने कहा कि उस सिक्ख की सेवा परवान हो गई है। जब वो सिक्ख अपने घर पहुँचा तो उसने देखा कि उसकी झोपड़ी की जगह एक सुन्दर महल बना हुआ है। उसके अन्दर बहुत सारा सुन्दर सामान रखा है। वह सिक्ख बहुत खुश हुआ।

गुरुजी की तलाश करते हुए वो उनके पास पहुँचा और कहा- 'महाराज मुझे माफ कर दीजिए! मेरे घर खुद प्रभु चल कर आए और मैं आपको पहचान नहीं सका।' गुरु साहिब जी ने उसे आशीर्व ाद दिया।

इस प्रकार गुरुजी ने ये शिक्षा दी कि भगवान कभी भी अमीर और गरीब नहीं देखता, वो तो सिर्फ श्रद्धा देखता है। जो उसकी दिल से सेवा करता है उसे उसकी सेवा का फल जरूर मिलता है।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व