Daily Horoscope
✕

गुरु नानक देव की वाणी - जिंदगी झूठ, मौत सच!

एक पैसे का सच और एक पैसे का झूठ

Written By WD
Updated: मंगलवार, 4 नवंबर 2014 (17:11 IST)
FILE

एक बार गुरुनानक सिलायकोट पधारे। लोगों से उन्हें पता चला कि हमजागौस नामक एक मुसलमान पीर लोगों को तंग करता है।

नानकदेव ने हमजागौस को बुलाकर लोगों को तंग करने का कारण पूछा।

वह बोला - यहां के एक व्यक्ति ने पुत्र प्राप्ति की कामना की थी। मैंने उससे कहा कि तुम्हें पुत्र होगा, किंतु वह मेरी कृपा से होने के कारण तुम्हें उसे मुझे देना होगा। उसने उस समय तो यह शर्त स्वीकार कर ली, पर बाद में वह उससे मुकर गया। इसलिए मैं इस झूठी नगरी के लोगों को उसका दंड देता हूं।

नानक देव ने हंसते हुए पूछा, 'गौस! मुझे यह बताओ कि क्या उस व्यक्ति के लड़का वास्तव में तुम्हारी कृपा से ही हुआ है?'

' नहीं, वह तो उस पाक परवरदिगार की कृपा से हुआ है' - उसने उत्तर दिया।

 
नानक देव ने आगे प्रश्न किया - फिर उनकी कृपा को नष्ट करने का अधिकार तुम्हें है या स्वयं परवरदिगार को? खुदा को सभी लोग प्यारे हैं।

गौस ने कहा - मुझे तो इस नगरी में खुदा का प्यारा एक भी आदमी दिखाई नहीं देता। यदि होता, तो उसे मैं नुकसान न पहुंचाता।

इस पर संत नानक ने अपने शिष्य मरदाना को बुलाकर दो पैसे देते हुए एक पैसे का सच और एक पैसे का झूठ लाने को कहा।
मरदाना गया और जल्दी ही एक कागज का टुकड़ा ले आया, जिस पर लिखा हुआ था, जिंदगी झूठ, मौत सच!

गौस ने इसे जब पढ़ा तो बोला- केवल लिखने से क्या होता है?

तब नानक देव ने मरदाना से उस व्यक्ति को लाने को कहा। उसके आने पर वे उससे बोले - क्या तुम्हें मौत का भय नहीं है?

अवश्य है - उसने जवाब दिया।

तब माया जंजाल में तुम कैसे फंसे हो? - नानक बोले।

- अब मैं अपना कुछ भी नहीं समझूंगा। यह कहकर वह व्यक्ति चला गया। गौस को भी सब कुछ समझ में आ गया।


Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

छठ का गीत | Chhath ke geet

Gopashtami 2026: आज ही के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने पहली बार चराई थी गायें, जानें गोपाष्टमी का महत्व और पौराणिक कथा

आंवला नवमी 2026: सुख-समृद्धि और बेहतर सेहत के लिए अपनाएं ये 7 सरल और प्रभावशाली उपाय

Dev uthani ekadashi 2026: देवउठनी एकादशी कब है 20 या 21 नवंबर 2026 को?

सभी देखें

41 दिनों की अय्यप्पा मंडलकाल पूजा 2026: कब से होगी शुरुआत? जानिए इसका धार्मिक महत्व और पूजा के विशेष नियम

Numerology Horoscope: 16 से 22 नवंबर 2026 का अंक राशिफल, किस मूलांक के लिए दिन रहेंगे खास? कैसा रहेगा नवंबर का तीसरा सप्ताह?

Weekly Horoscope: 16 से 22 नवंबर का साप्ताहिक राशिफल, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, किसे होगा धन लाभ? जानें अपना भविष्यफल

छठ पूजा 2026: कब दिया जाएगा उगते सूर्य को अर्घ्य? जानिए उषा अर्घ्य का शुभ मुहूर्त और पारण की सरल विधि

वृश्चिक संक्रांति 2026: कब है सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश? जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और धार्मिक महत्व