Daily Horoscope
✕

खरा सौदा

Written By WD
Updated: गुरुवार, 6 नवंबर 2014 (12:12 IST)
- सतमीत कौर

एक बार श्री गुरू नानक देव जी को उनके पिता कल्याणदास जी ने 20 रुपए दिए और कहा बेटा बाजार जाकर खरा सौदा लेकर आना। गुरुजी अपने पिता की आज्ञा मानते हुए 20 रुपए लेकर शहर चले गए। उस समय 20 रुपए की कीमत काफी होती थी। उनके साथ एक साथी भी था।

राह में गुरुजी को कुछ साधु मिले। उन्होंने गुरुजी से कहा कि हमारी मदद कीजिए हमने कई दिनों से कुछ नहीं खाया है। बहुत जोर से भूख लगी है। गुरुजी ने 20 रुपए का अनाज लाकर भोजन तैयार किया और उन साधुओं को खाना खिलाया।

जब गुरुजी घर पहुँचे तो उनके पिता ने कहा कि सौदा लेकर आए हो? तब गुरूजी ने उनको सारी बात बताई। ये सुन कर उनके पिता बहुत नाराज हुए और इस बात के लिए उन्होंने गुरुजी को मारा भी, पर गुरुजी शांत रहे और उन्होंने सिर्फ यही कहा कि भूखे लोगों की सेवा करना, अपने धन को मदद के लिए खर्च करना ही खरा सौदा है।

इस प्रकार गुरुजी ने ये सीख दी कि हमें हमेशा मदद करनी चाहिए भले ही इस अच्छे काम के लिए हमें कष्ट भी सहन करना पड़े पर नेक काम नहीं छोड़ना चाहिए।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 09 नवंबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

08 November Birthday: आपको 8 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 08 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 08 नवंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

श्री महालक्ष्मी चालीसा | Shri Mahalakshmi Chalisa

सभी देखें

Tulsi Vivah 2026: देवउठनी एकादशी पर ऐसे करें तुलसी-शालिग्राम विवाह की तैयारी, चमकेगा सौभाग्य

Chhath Puja 2026 Checklist: नहाय-खाय से पारण तक: ऐसे करें छठ पूजा की संपूर्ण तैयारी, कोई भूल न हो

गोवर्धन पूजा के दिन सुहाग पड़वा क्यों मनाते हैं, क्या है इसका महत्व, भेजिए ये 20 सुंदर शुभकामनाएं

Diwali 2026: दिवाली की रात चुपचाप कर लें ये 5 गुप्त प्रयोग, साल भर होगी अपार धन की वर्षा

भाई दूज पर क्यों लगाया जाता है तिलक? बहनें क्यों खिलाती हैं भाई को पान? जानें इसका पौराणिक महत्‍व