ramcharitmanas
✕

ऑफिस में बैठकर काम करने वाली महिलाओं को सबसे ज्यादा होता है, इन बीमारियों का खतरा

Published: मंगलवार, 5 मार्च 2019 (17:38 IST)
क्या आप भी कामकाजी महिला है? यदि हां, तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए। लगातार बदलती और भागदौड़ भरी जीवनशैली आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह से प्रभावित करती है। गलत जीवनशैली व 'लाइफ स्टाइल' की वजह से जन्मी बीमारियों को 'लाइफ स्टाइल डिसीज' कहा जाता है और इसकी चपेट में ऑफिस में बैठकर काम करने वाली महिलाएं बहुत ही आसानी से आ जाती है। 
 
आइए, जानते हैं ऐसी 4 'लाइफ स्टाइल डिसीज' के बारे में जिनके प्रति सभी कामकाजी महिलाओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है - 
 
1. डिप्रेशन - कामकाजी महिलाओं में डिप्रेशन की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसका मुख्य कारण घर और कार्यस्थल पर काम का दबाव अधि‍क होना है। इस वजह से महिलाओं को अत्यधि‍क तनाव देने होता हैं। ऐसे में कई बार नींद भी बुरी तरह से प्रभावित होती है, और अगर धूम्रपान की आदत हो, तो यह समस्या और बढ़ सकती है।
 
 
2. मोटापा - अक्सर होता यह है कि कामकाजी महिलाएं अपनी डाइट पर ठीक से ध्यान नहीं देती, और भोजन भी समय पर नहीं करती। इसके अलावा अत्यधिक काम की वजह से भोजन करने के बजाए, भूख मिटाने के लिए जंक फूड का प्रयोग करती हैं, जिसमें पोषक तत्वों की पूर्ति नहीं हो पाती, और सेहत को उल्टा नुकसान ही होता है। ऑफि‍स में भी बहुत ज्यादा चलना फिरना नहीं हो पाता। ऐसे में मोटापा बहुत आसानी से अपनी जगह बना लेता है।
 
3. ब्लड प्रेशर - कार्यस्थल पर ज्यादा शारीरिक श्रम नहीं हो पाता और मोटापा बढ़ता है। इसके अलावा शरीर और रक्त में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधि‍क हो जाने के कारण ब्लडप्रेशर की समस्या जन्म लेती है। 
 
4. डाइबिटीज - वजन बढ़ने और भोजन में प्रोटीन व फाइबर की कमी व रिफाइंड के साथ फैटी फूड की अधि‍कता से शरीर में ग्लूकोज का स्तर भी बढ़ता है, जिससे डाइबिटीज की समस्या सामने आती है।
 
इन सभी लाइफ स्टाइल डिसीज से बचने महिलाएं खुद के लिए समय निकालें, नियमित रूप से थोड़ा व्यायाम करें, अपने खान-पान पर ध्यान दें और भरपूर नींद लेने की कोशिश करें। इसके साथ ही कुछ महीनों के अंतराल में नियमित अपनी जांच जरूर कराएं। 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख