Daily Horoscope
✕

19 नवंबर : अंंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस

Updated: शनिवार, 19 नवंबर 2016 (16:01 IST)
चूंकि लेडीज फर्स्ट होती हैं, इसलिए शुरुआत यहीं से करुंगी कि हर साल 8 मार्च को हम महिला दिवस के रूप में बड़े जोर-शोर से मनाते हैं। ऐसे भी कई पुरुष महिलाओं को उस दिन ढोक दे देते हैं, जो सालभर अपने मेल ईगो को बिना हर्ट किए उन्हें सिर्फ महिला समझते हैं, सम्मान का पात्र नहीं। लेकिन आज उन्हीं पुरुषों के लिए भी महान दिन है। जी हां, 19 नवंबर यानि अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस।

भई, वुमन्स डे मनाया जाता है, तो मेन्स डे वाले दिन इतनी शांति क्यों भला? हां इसका एक कारण यह भी हो सकता है, कि महिलाओं को सम्मान देने का एक दिन निश्च‍ित है लेकिन पुरुषों को तो रोज ही सम्मान दिया जाता है। तो फिर इस दिन ऐसा क्या खास है। खास है, क्योंकि वह सिर्फ एक पुरुष नहीं बल्कि किसी परिवार का मुखिया भी है, जिसपर घर चलाने और परिवार को सुखी रखने की बड़ी जिम्मेदारी है। खास यह है कि वह एक पिता है, जिसकी छांव में बच्चे जीवन में फूल की तरह पलते हैं, और उसकी छांव न मिलने पर कुम्हला जाते हैं। 
 
खास यह है कि पुरुष, अपनी अर्धांगिनी का आधा अंग है, जिसके बिना उसका जीवन अधूरा है और मांग सूनी। खास यह है कि पुरुष घर के लिए एक सुरक्षा की दीवार है और उसके रहते जरूरत की हर चीज पास है, क्योंकि अभावों में वह खुद तो रह सकता है पर अपनों को नहीं रख सकता। 
 
एक पुरुष, जो जीवन भर घर के फलते-फूलते आंगन को बरगद सी सी छांव देता है और तपती धूप सी जिम्मेदारियों, तकलीफों, उम्मीदों के बोझ को अपने माथे पर रखता है, ताकि उसकी आंच अपनों तक न पहुंचे। इसलिए हर पुरुष खास है। अगर नारी बिना घर, घर नहीं मकान है, तो पुरुष उम्मीदों का खुला आसमान है। हर महीने अपनों की खुशियों की किश्त चुकाता वह पुरुष, घर का सम्मान है। 

लेखक के बारे में
प्रीति सोनी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति

अगला लेख