sundarkand

Who is Khan Sir : नेम इज खान, सर खान...

Updated: गुरुवार, 27 जनवरी 2022 (09:32 IST)
जनरल स्टडीज के टीचर खान सर पहले सिर्फ पटना में जाने गए लेकिन जैसे जैसे बेबाक, बेलौस पढ़ाने का अंदाज छात्रों में पसंद बढ़ाता गया सवाल मजबूत होता गया कि आखिर खान सर की पहचान क्या है?

नाम को लेकर विवाद में पहले भी आए  हैं...
कहा गया कि उनका असली नाम अमित सिंह है 

 
माय नेम इज खान नाम की फिल्म की तर्ज पर खान साहब कहते हैं कि वे जहां जरूरी होता है अपनी पूरी पहचान बताते हैं लेकिन पुराने विवाद के बीच उनका कहना था मेरा नाम अमित सिंह नहीं है।

उनका इतना कहना था कि कुछ लोगों ने वीडियो क्लिप सामने रख दिए जिसमें वे कह रहे हैं कि कुछ लोग मुझे अमित सिंह के नाम से जानते हैं। फिर एक फोटो जारी हुआ जिसमें वे हवन पूजन करते भगवा कपड़ों में नजरआए थे। जवाबी हमले में फोटो जारी की गई थी जिसमें वे हरी पगड़ी और परंपरागत मुस्लिम वेशभूषा में नजर आए।
 
दरअसल इस विवाद की शुरुआत उस वीडियो से हुई थी जिसमें खान सर ने एक प्रदर्शन में शामिल बच्चे पर टिप्पणी की। इसके बाद उनके और वीडियो खंगाले गए और इनमें वे हिस्से चुने/ काटे और चलाए गए जिन पर विवाद खड़ा किया गया कि कहीं मामला झूठी पहचान का तो नहीं है।

खान सर कहते हैं पच्चीसों किताब, इतने फॉलोअर और इतने सालों की मेहनत कोई झूठी पहचान पर क्यों गंवाएगा लेकिन यह साबित करने के जी तोड़ प्रयास किए गए कि वाकई खान सर की पहचान अमित सिंह वाली ही निकल आए तो मजा आ जाए।

गुलाब को किसी नाम से पुकारें उसकी खुशबू नहीं बदलेगी वैसे ही खान सर का नाम चाहे जो हो लेकिन एक नई पढ़ाने की शैली तो उनसे वाबस्ता रहेगी ही।

लेकिन इस बार मुश्किलें थोड़ी अलग है....

खान सर फिर बड़े विवादों में हैं....हजारों छात्रों को भड़काने का उन पर आरोप है...कई संगीन धाराएं उन पर लग चुकी है ऐसे में उनकी प्रतिष्ठा फिर दांव पर है....
लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख