dharma sangrah
✕

हिन्दी गीत : सावन का बादल

Written By WD
Updated: गुरुवार, 25 जून 2015 (13:32 IST)
निशा माथुर 
मेरी आंखों के काजल-सा, मदिर सावन का बादल,
मस्ताना सा उड़ता है, आवारा, छिपता-दिखता है।
धुंधले कांच पर जमी धुंध सा, यादों को लिखता है, 
कलियों सा हंसता है, कभी मौसम सा रचता है।
 

 
बारिश की बूंद-बूंद को, अपनी मुट्ठी में कसता है, 
मेरी सांसों के बिस्तर पर, एक खुशबू सा बसता है। 
वो सावन का बादल, मेरी मृगतृष्णा को जीता है, 
मेये नयनों की भाषा की, कई चिट्ठियां लिखता है ।। 
 
रातों की कोरी चादर पर, झुनझुन नूपुर-सा बजता है, 
मन-मंदिर के आंगन पर, भोले बचपन सा खि‍लता है।
कनक थाल में चांद लिए, मेरे अहसासों को बुनता है, 
मेरी भीगी-भीगी जुल्फों में क्यों मादक बन हंसता है।
वो सावन का बादल, ख्वाहिशों का आचमन करता है, 
मेरे सपनों संग अठखेलियां और अभिसार करता है। 
 
मेरे लफ्जों की बंदिश में, सुर-रागों सा सजता है, 
मुझको हरपल सुनने-गुनने की, फुसरत में रहता है। 
ख्यालों की पोटली से मेरी, अल्फाजों को चुनता है, 
पुतली-पुतली आंख मिचौली, मेरी नींदों में जगता है। 
वो सावन का बादल कभी, मेरे अधरों पे मचलता है, 
मेरी मुस्कान सजा दिल, सावन के बादल सा जीता है।। 
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास