Hanuman Chalisa
✕

मौत तो हुई है ... एक बचपन की भी ....

Updated: शुक्रवार, 13 मई 2016 (11:52 IST)
मैं नहीं जानती मारने वाला किस जाति का था और मरने वाला किस जाति का, लेकिन मौत तो हुई है, ऐसी हर घटना के बाद मौत होती है इंसानियत की, तथाकथित सभ्य समाज की। सारी दुनिया बात कर रही, मौत पर राजनीति हो रही है , हो भी क्यों न एक मौत पर पूरा देश असहिष्णु हुआ था और दूसरी मौत पर निर्लिप्त तो सवाल तो पूछे ही जाएंगे, लेकिन इन सबके बीच क्या किसी ने उस मासूम बच्चे की मासूमियत उसके बचपन की मौत पर चर्चा की।









एक औरत हूं ना सबसे पहले बच्चे का ही ध्यान आया। सोचिए क्या कभी वह बच्चा उस भयानक मंजर को भूल पाएगा? वह अपने हंसते मुस्कुराते पापा के साथ क्रिकेट खेल रहा था। खुश था, बाप के साथ कभी बेटे को खेलते देखा है आपने, दुनिया का सबसे अमीर आदमी समझता है वह अपने आप को उस वक्त, उसकी आंखों की चमक, चेहरे की मुस्कराहट और पापा के साथ होने का सुरक्षा भरा सुकून होता है उसके साथ। उसी बच्चे की आंखों में हमेशा के लिए एक डर, एक असुरक्षा एक अजीब सी उदासी भर दी गई।

क्या कभी वह सामान्य हो पाएगा, क्या कभी वह क्रिकेट खेल पाएगा। उसके सामान्य विकास की संभावनाएं समाप्त कर दी गई। उसकी मासूमियत, उसके बचपन की हत्या की जिम्मेदारी कौन लेगा? एक अंतिम सवाल जो लोग मूक दर्शक बने हुए थे क्या वे डॉ नारंग की मदद नहीं कर सकते थे? क्या उन्हें अपने घरों में चैन की नींद आ रही होगी? 15 लोग तांडव करे तो 200 लोग एक साथ उस बुराई को क्यों नहीं रोक सके?क्या कारण है कि बुराई संगठित होती है और अच्छाई हमेशा बिखरी हुई।

लेखक के बारे में
गरिमा संजय दुबे
स्वतंत्र लेखिका.... और पढ़ें
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख