Hanuman Chalisa

व्यंग्य : बोलो अच्छे दिन आ गए

आरिफा एविस
देश के उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो सरकार की आलोचना करते हैं और कहते हैं कि अच्छे दिन नहीं आए हैं। उनकी समझ को दाद तो देनी पड़ेगी...मेमोरी जो शॉर्ट है। इन लोगों का क्या, लांंग मेमोरी तो रखते नहीं। हमने तो पहले ही कह दिया ये मामूली जुमला नहीं है जो सरकार बार-बार बोलें।


हमने तो वही किया जो अभी तक किया और कहा गया व जैसा पिछली सरकारें करती आई हैं। बस फर्क सालों का है, जो काम पिछली सरकारें 60 सालों में न कर सकी, वर्तमान सरकार पांच साल में कर दिखाएगी, यही तो वादा था। और वादे तो होते ही तोड़ने के लिए हैं। वादे हैं वादों का क्या...।
 
आपको याद होगा, पिछली बार 13 दिन की सरकार में हमने वो किया, जिसकी कल्पना भी नहीं की गई थी। एनरान कंपनी को 80 प्रतिशत बैंक गारंटी पर बिजली उत्पादन का ऐतिहासिक फैसला किया था। 1300 कृषि वस्तुओं का सीमा शुल्क 200 प्रति से घटाकर 0 से 10 प्रतिशत तक करने का दीर्घकालीन काम इसी सरकार ने बखूबी किया, जिसका पालन दूसरी सरकारें भी धीरे-धीरे करती आई हैं। 
 
बंद आंखों से दिमाग चलाया जाता है। रात के अंधेरे में अच्छे दिन देखने पड़ते हैं। चीनी 34 रुपए से घटकर 23 रुपए किलो पर आ गई। जनता को फायदा हुआ कि नहीं, चाहे किसानों के नाम पर राज्य सरकारों ने मिल मालिकों को पैकेज पर पैकेज दिया हो।
 
जब हमारी सरकार बनी तो 78 रुपए लीटर पैट्रोल था। आज 60 से 68 रुपए है। चाहे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसकी कीमत 40 रुपए से भी कम क्यों न हो। सोना-चांदी चूंकि गरीब से गरीब लोगों के पास होता है, इसलिए उसकी कीमत 31000-2500 के बजाए 49000-33600 रुपए कर दी, ताकि गोल्ड ब्रांड में निवेश हो सके और अर्थव्यवस्था तेजी से दौड़ने लगे। क्या ये अच्छे दिन आपको दिखाई नहीं देते?
 
पुलिस विभाग देशद्रोही, आतंकवादियों, आदिवासियों, किसानों और छात्रों को नियन्त्रित करने में लगी है। क्या यह हमारी सफलता नहीं है? क्या यह सब अच्छे दिनों की सुगबुगाहट नहीं है?
 
गंगा की सफाई, देशद्रोहियों की सफाई अभी तक जारी है। लाखों करोड़ों रुपए, सफाई अभियान को सफल बनाने के लिए विज्ञापनों में लगाए जा रहे हैं। झाडू, बैनर, पोस्टर, फि‍ल्मी सितारों के साथ किताब का विमोचन और सेल्फी लेकर भारत को एकदम स्वच्छ बनाने की मुहिम जारी है। क्या यह अच्छे दिन की शुरुआत नहीं है?
भ्रष्टाचारियों के नाम सामने आ चुके हैं। जिन महानायकों, पूंजीपतियों, नेताओं के नाम पनामा लिस्ट में आए हैं, उनको छोड़कर बाकी सबको जेल में डालने की तैयारी है। क्या यह अच्छे दिन के संकेत नहीं? पूरी दुनिया में देश का डंका बज रहा है...अमेरिका भारत की शर्तों पर झुक गया है...पाक में हड़कंप मच गया। चीन जैसे गद्दार देश में भारत की तूती बोल रही है। विश्वभ्रमण से देश को विश्वगुरु मान लिया है, चाहे आर्थिक, सामाजिक खुशहाली के मामलों में दूसरे देशों की तुलना में हमारे देश की रैंक नीचे से पहले या दूसरे नंबर पर हो।
 
भुखमरी, गरीबी, बेरोजगारी, आत्महत्या के मामले में तो एक नंबर की उपाधि आज तक बनाए रखी है। देश के हर नागरिक के खाते में 15 लाख आ चुके हैं। स्टैंड अप इंडि‍या के जरिए स्वरोजगार के लिए 10 लाख से 1 करोड़ रुपये बांटे जा रहे हैं। रोजगार इतने पैदा हो चुके हैं कि एक व्यक्ति के लिए लाखों वेकैंसी निकलती हैं। भर्ती फार्म से बिलकुल पैसा नहीं कमाया जाता, चाहे वो भर्ती कैंसिल ही क्यों न करनी पड़े। आलोचकों से मेरी अपील है कि सकारात्मक ही सोचें, नकारात्मकता हमें कहीं का नहीं छोड़ेगी।... तो बोलो अच्छे दिन आ गए।
Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

राजनीति और धर्म का मूल जीवन का अध्यात्म हैं!

अगला लेख