dharma sangrah
✕

आस्था की डुबकी में आंखें मत भि‍गोइए...

Updated: बुधवार, 1 जून 2016 (16:32 IST)
बचपन से कुंभ के मेले का जिक्र फिल्मी अंदाज में बड़ी श‍िद्दत से सुना था, और कई बार मस्ती में किया भी। बचपन की एक सहेली थी जो मेरी तरह ही दिखती थी। लोग अक्सर इस बारे में कन्फ्यूज होते कि यह मैं वो हूं या वो मैं। इसलिए हम कई बार कुंभ के मेले में बिछड़ी बहनों का उदाहरण देकर हंसी ठिठोली किया करते थे। इस बार इस मेले को अपनी आंखों से देखा भी और महसूस भी किया।
 
सिंहस्थ का समय और संतों का सानिध्य...सुनने में बड़ा ही अच्छा लगता है..मन धर्म की नदी में डुबकी लगाता है और दिमाग का भी शाही स्नान हो जाता है। बारह साल में एक बार मिलने वाले इस पुण्य बटोरने के अवसर से कोई भी अवसरवादी चूकना नहीं चाहता। सिंहस्थ में प्रवेश करते ही कुछ लोग तो सिर्फ बाबाओं को ढूंढने का कार्य करते हैं, कि कोई महान बाबा मिल जाए और किस्मत का ताला खुल जाए।
 
इस धर्मप्रेमी जनता के मन की बात भी साधु-सुत और सिंहस्थ में मौजूद तमाम बाबा लोग अच्छी तरह से समझते हैं, तभी तो वे भी अपना ताम-झाम और प्रभाव दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। ना ही मीड‍िया में छाने का कोई मौका।
 
असली साधु-संत तो मोह माया से दूर ही होते हैं,और बाकी सब तो सिंहस्थ की ही माया है। लेकिन एक बात तो है,साधु-संतों की इ तनी पूछ परख देख अब चोर, उचक्के,बदमाश भी संतों की राह पर चल पड़े हैं। वे अब भक्तों की जेब पर पीछे से नहीं झपटते बल्कि धर्म के मार्ग पर खड़े होकर सीना तानकर अपने भक्तों को लूटते हैं। कमाल की बात तो यह है कि पिटने का डर भी नहीं रहता और आप मुंह मांगी दक्ष‍िणा मांग सकते हो। सिंहस्थ क्षेत्र के कोनों, गलियों और चौराहों पर यह नजारे आम है। यही असली महात्माओं की बात,तो उन्हें अपने धर्म निर्वाह से फुरसत ही नहीं। 
 
ऐसा नहीं है कि यहां केवल उच्च और निम्न दर्जे के साधु संत ही मौजूद हैं। कुछ भगुआ धारी तो सिर्फ इसलिए हैं,कि कोई काम सूझ नहीं रहाथा,तो सोचा साधु बन जाएं। भंडारे में दोनों समय का भोजन मिलेगा और लोग पांव छूकर दक्षि‍णा देंगे सो अलग। बस भस्मी लपेटो, गांजा भरो और बैठ जाओ पब्लिक प्लेस पर । हींग लगे न फिटकरी, रंग चोखा। 
 
तो सभी धर्मप्रेमी जनता से अनुरोध है कि आस्था में भले ही डुबकी लगाइए,लेकिन पानी को आंख में मत जाने दीजिए। धुंधली आंखों से आप स्पष्ट नहीं देख पाएंगे कि यहां चमत्कार है तो छलावा भी है। महानता है तो निकृष्टता भी है और आस्था है तो अंधविश्वास भी और दान है तो लूटपाट भी।
लेखक के बारे में
प्रीति सोनी
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

लोकतंत्र : मुझे बचाने के लिए तमाशा ना करें प्लीज, बचाना है तो मेरे चारो खंभे बचाएं

यूरोप के कई देशों में सुपरमार्केटों के रेफ्रिजरेशन सिस्टम हुए हैक — फ्रांस ने ईरान को ठहराया जिम्मेदार

दीपावली के बाद की सुबह: आखिर क्यों 'रईसों' के लिए खास होता है यह दिन? जानिए दिलचस्प वजह

दीप जलें हर द्वार, तभी सजेगा समृद्धि का संसार

अयोध्या दीपोत्सव: आस्था, अर्थव्यवस्था और आत्मनिर्भरता का पर्वोत्कर्ष

अगला लेख