sawan somwar

क्षमा बिंदु की शादी : खुद से प्यार करने वाले बिरले ही होते हैं

Updated: गुरुवार, 9 जून 2022 (16:50 IST)
न मिलने की खुशी, न बिछोह का गम...खत्म ये झगड़े हो जाए  
 
क्षमा बिंदु ने खुद से ही ब्याह रचाया क्षमा कहतीं हैं उन्हें खुद से इतना प्यार है कि किसी दूसरे की जरूरत ही महसूस नहीं होतीं वरना प्यार करने और करवाने के लिए एक अदद दूसरा शख्स तो चाहिए ही..
 
सही है ये भी, खुद ही से इश्क़, न इंतज़ार की इन्तहां, न बिछड़ने का ग़म, न बेफालतू की उम्मीदें, न बदल जाने का सितम...वैसे खुद से प्यार करने वाले ऐसे बिरले ही होते हैं ज़्यादातर लोग तो खुद से खफ़ा ही रहते हैं, खुद से निराश, कभी अपना रंग या नाक नक्श बदलने की चाहत, कभी अपनी परिस्थितियां बदलने की ख्वाहिश..
 
खुद से ही लड़ते भिड़ते खीजते खुद से हैरान परेशान...और खुद से इस तरह का तनाव सिर्फ उनको ही दुखी नहीं करता बल्कि उनके इर्दगिर्द रहने वालों को भी इसका भुगतान करना पड़ता है..स्वयं से उनकी ये नाराज़गी
उनके आपको के मन को निवाले बना बना कर खाती रहती है..
 
और जब अनगिनत प्रयासों के बाद भी खुद से सुलह न हो पाए तो तलाक ही तो अंतिम विकल्प है..खुद से तलाक याने गहरी उदासीनता की काली लंबी गर्त या अंततः खुद की हत्या..परन्तु अभी तो बातें मुहब्बत की हों
मुझे यकीन है क्षमा अपने साथ बढ़िया संबंध बना कर रहेगीं अपनी उम्मीदों पर खरी उतरेंगी स्वयं से इश्क़ करती रहेंगी...उनका जीवन सुख की खुशबू में भीगा रहेगा..

लेखक के बारे में
निधि सक्सेना
स्वतंत्र लेखिका.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

Teachers Day Special: इस शिक्षक दिवस अपने प्रिय गुरुजनों को भेजें ये 10 अनमोल संदेश, जो सीधे दिल तक पहुँचेंगे

Teacher day essay : शिक्षक दिवस पर बच्चो के लिए निबंध

अगला लेख