Daily Horoscope
✕

व्यंग्य - लोकतंत्र या मूर्खतंत्र

Updated: सोमवार, 3 अप्रैल 2017 (14:07 IST)
अक्षय नेमा मेख
आज मूर्ख दिवस है और हमारा सौभाग्य कि हमारे यहां मूर्ख बनने व बनाने का कार्य किसी कैलेंडर की तारीख पर निर्भर नहीं करता। जिसे जब मन होता दूसरे को मूर्ख बनाने से नहीं चूकता और दूसरा पहले से मूर्ख बनकर ही मानता है। खासकर नेता व जनता के बीच ये रिश्ता कुछ ज्यादा ही मजबूत है। नेता बनाता है जनता बनती जाती है। 
हालांकि दोनों ही मूर्ख होते है। बस अंतर यह है कि नेता के पास मूर्ख बनाने का गुण विकसित हो जाता है। वो मूर्ख बनाने की कला में गुणवान कहा जाता है। इसका फायदा वे उठाते हैं, जो जनता और नेता के मध्य होते है। जिनका झुकाव नेता की तरफ ज्यादा होता है और सामान्य भाषा में जिन्हें चम्चे कहा जाता है। वे अपने गुणवान नेता की स्तुति गान करते हैं। रही बात जनता की, तो वो पैदाइशी मूर्ख होती है। कुछ कमी चम्चे पूरी कर देते है। बाकी का नेता अपने गुण के हिसाब से देख समझ लेता है। 
 
भै...! मैं भी जनता हूं और पूरी संभावना है कि मैं मूर्ख हूं। मेरा मूर्ख होना कोई आज के दिन का मान रखना नहीं है। बल्कि मेरा मूर्ख होना नेताओं का चतुर होना है। सीधी सी बात है वे नेता है इसलिए चतुर है और हम जनता है इसलिए मूर्ख है।,
 
वे नेता हैं तो सब कुछ कर सकते है, करवा सकते हैं। चुनावों में गरिमामय पद की धज्जियां उड़ा सकते हैं। शकुनी पांसे फेंक सकते हैं। तरह-तरह की बेतुकी बयानबाजी कर सकते हैं। हमारे सामने रो सकते हैं, गा सकते हैं, नाच भी सकते हैं। चूंकि वे नेता हैं और मूर्ख बनाना उनका गुण है, तो बेबुनियादी वादों से हमें लुभा भी सकते है। और तो और चुनावी मशीनों की भी ऐसी-वैसी नहीं कैसी-कैसी कर सकते हैं यह तो वो ही जाने। क्योंकि वे ठहरे मूर्ख गुणवान नेता और हम मूर्ख जनता। हम जरा सी चकाचौंध में इतने आकर्षित हो जाते है कि मूर्ख होते हुए भी आसानी से मूर्ख बन जाते है। हमें मूर्ख बनानेवाले भी ये भूल जाते है कि लोकतंत्र भी मूर्खों के हाथ में है, और लोकतंत्र मूर्खतंत्र नहीं हो सकता।

लेखक के बारे में
अक्षय नेमा मेख
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

अगला लेख