Hanuman Chalisa
✕

दीपावली : दीप ही नहीं, सदगुणों को भी आलोकित करें

Updated: मंगलवार, 10 अक्टूबर 2017 (17:54 IST)
शिबन कृष्ण रैणा
भारत एक विशाल देश है जहां विभिन्न धर्मों व संप्रदायों को मानने वाले लोग रहते हैं। अत: यहां मनाए जाने वाले त्यौहार और पर्व भी अनेक हैं। ये त्यौहार जहां हमारे जीवन में आनंद, उमंग और उत्साह का संचार करते हैं, वहीं हमारी अद्भुत, अनमोल और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को भी रेखांकित करते हैं। वैसे तो प्रत्येक त्यौहार का अपना एक विशेष महत्व होता है, परंतु इन सब में दीपावली का त्यौहार अपनी एक अलग ही पहचान रखता है। 
 
दीपावली का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। यह हमें समाज में फैली अनेक बुराइयों के अंधकार को समाप्त कर अच्छाइयों के प्रकाश की ओर ले जाने हेतु प्रेरित करता है। यह जन-जन का पर्व है। छोटे-बड़े, धनी-निर्धन सभी इस पर्व को पूरे उत्साह से मनाते हैं। इस दिन हमें यह निश्चय करना चाहिए कि हम केवल बाहर के प्रकाश पर ही ध्यान न दें अपितु अपने हृदय में भी सद्‌गुणों को आलोकित करें तथा यह प्रयास करें कि इस संसार में जहां कहीं भी गरीबी, भुखमरी, अशिक्षा एवं बुराइयों का अंधेरा है, वह दूर हो। हमें ये पंक्तियां सदा याद रखनी चाहिए- दिये जलाओ पर रहे ध्यान इतना, अंधेरा धरा पर कहीं रह न पाए।
 
दीपावली का प्रकाशोत्सव हमें सद्‌भावना, सदाचार एवं मेल-मिलाप का संदेश देता है। इसे पूर्ण निष्ठा, पवित्रता एवं उचित ढंग से मनाया जाना चाहिए ताकि कोई अप्रिय घटना न हो एवं चारों ओर खुशियों एवं उल्लास का वातावरण बना रहे। आध्यात्मिक दृष्टिकोण से विचार करें तो दीपावली अंधकार-मुक्ति का पर्व है। मनुष्य के अंदर अज्ञानरूपी अंधकार का निवास है। दीपक आत्म-ज्योति का प्रतीक है जिसे जलाकर मनुष्य अपने अन्तस् को ज्ञान के प्रकाश से आलोकित कर सकता है, जिससे उसके मन-प्राण पुलकित हो उठें।
 
दीपावली की शुभकामनाएं।
लेखक के बारे में
डॉ. शिबन कृष्ण रैणा
डॉ. रैना को राजस्थान साहित्य अकादमी का पहला ‘अनुवाद पुरस्कार’ मिला। इनकी पुस्तकें ज्ञानपीठ, राजपाल एंड संस, साहित्य अकादमी, हिन्दी बुक सेंटर, जेएंडके कल्चरल अकादमी, भुवन वाणी ट्रस्ट आदि प्रकाशकों से प्रकाशित हो चुकी हैं। कश्मीरी रामायण “रामावतारचरित” का सानुवाद देवनागरी में लिप्यंतर। भारत सरकार ने 2015 में विधि और.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

वाणी साहित्य उत्सव का आगाज, पहले दिन युद्ध, स्त्री विमर्श और एआई के दौर में लेखन पर हुआ मंथन

वर्ल्ड स्ट्रोक डे: स्ट्रोक के लक्षण दिखते ही लें चिकित्सकीय सहायता, हर मिनट है कीमती

बौखलाए नेताओं की बेरहमी का ये सबसे निर्दयी उदाहरण है, 200 पेड़ों से हजारों परिंदों के आशियाने उजाड़कर मेट्रो चलाएंगे

करवा चौथ से पहले चेहरे पर कैसे लाएं नेचुरल ग्लो? घर पर अपनाएं ये आसान ब्यूटी टिप्स

विजय सिंह चौहान की आठ लघुकथाएं

अगला लेख