Hanuman Chalisa

जब एक फेसबुक पोस्ट ने जान बचा ली

डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
#माय हैशटैग
 
बात सुनने में अजीब लगती है, लेकिन सच्ची है। जीन विलियम्स टेलर नामक महिला को अपने नाखून बढ़ाने का शौक था। उसने पाया कि उसके नाखून में एक अलग ही तरह का कर्व आ गया है। उसे लगा कि यह कर्व उसके हाथों की सुंदरता को बढ़ा रहा है और उसने नेल पॉलिश किए हुए अपने अंगूठे की तस्वीर फेसबुक पर पोस्ट कर दी और नीचे लिखा कि क्या आपने किसी के इस तरह के नाखून देखे हैं। इस तस्वीर में उसके अंगूठे का नाखून थोड़ा सा मुड़ा हुआ था। उसके कई मित्रों ने तस्वीर की सराहना की। सिवाय एक डॉक्टर के।

जीन के उस परिचित डॉक्टर ने फेसबुक पर देखी गई इस तस्वीर के नीचे कमेंट लिखा कि तुम्हारी तबीयत ठीक नहीं है और तुम्हें अपने शरीर की जांचें करा लेनी चाहिए। डॉक्टर का कहना है कि इस तरह नाखून मुड़ना सामान्य लक्षण नहीं है और यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत है। जीन ने इनबॉक्स में जाकर डॉक्टर से चैट की और फिर अपने स्वास्थ्य परीक्षण के लिए तैयार हुईं।

मिरर अखबार के अनुसार, उसने अपने शरीर की तमाम तरह की जांचें करा लीं। सबसे पहले उसने ब्लड टेस्ट कराया, फिर अपनी छाती का एक्स-रे और दो दिन बाद पीईटी स्कैन और फिर कई तरह के ब्लड टेस्ट। डॉक्टरों ने उसका ब्रिदिंग टेस्ट भी लिया और एमआरआई स्कैन तथा फेफड़ों की बायप्सी भी की। लगातार दो हफ्ते जीन यह जांचें करवाती रहीं।

जांच की जो रिपोर्ट आई, उसके अनुसार जीन को फेफड़ों में कैंसर की बीमारी का पता चला। अब उसका इलाज शुरू किया गया है। यह बीमारी इतनी गंभीर थी कि कैंसर से जीन के दोनों तरफ के फेफड़े प्रभावित हो रहे थे, जिसका असर उसके नाखूनों पर नजर आ रहा था।

एक स्थानीय अखबार ने जीन की खबर अपने अखबार में छाप दी। उसके बाद जीन की फ्रेंडलिस्ट में लोगों की संख्या बढ़ती गई और वे उसे आराम करने और जल्दी ठीक होने की सलाह देने लगे। करीब 35 हजार लोगों ने जीन की फेसबुक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी है। करीब डेढ़ लाख लोगों ने उसकी पोस्ट शेयर की और करीब 15 हजार लोगों ने जीन की पोस्ट पर अपने कमेंट्स लिखे।

अनेक लोगों ने फोटो देखकर बीमारी की आशंका बताने वाले डॉक्टर की तारीफ की और अपने शरीर में होने वाले बदलावों के प्रति जागरूक रहने की सलाह को आगे ब़ढ़ाया। डॉक्टरों ने जीन की बीमारी के बारे में कई कमेंट्स दिए हैं। जिसके अनुसार इस तरह नाखूनों की स्थिति बदलने का कारण ह्दय की बीमारी, लिवर या फेफड़े में इंफेक्शन अथवा अन्य बीमारियां हो सकती हैं। 

Show comments

सभी देखें

Monsoon Glow Secrets: उमस भरे मौसम में भी चेहरे पर रहेगा पार्लर जैसा निखार, नोट कर लें ये नेचुरल स्किन केयर टिप्स

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

BP Control Tips: हाई ब्लडप्रेशर कम करने के घरेलू उपाय

सभी देखें

बेमिसाल बच्‍चे अदृश्‍य शक्‍तियों से मचाएंगे धमाल, अभिषेक छजलानी की कॉमिक्‍स में खुलेंगे रहस्‍य, देश के दुश्‍मनों को देंगे पटखनी

London Trip: सड़कें संकरी, फुटपाथ चौड़े, फिर भी जाम नहीं लगता

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

ट्रंप समेत 13 टॉप लीडर ईरान की HIT लिस्ट में, जानिए कौन-कौन हैं वे नेता

Chaturmas Fasting Rules: चातुर्मास में क्या खाएं और क्या नहीं, अपना लिए ये नियम तो होंगे 5 फायदे

अगला लेख