dharma sangrah

44 प्रतिशत अमेरिकी युवाओं ने मोबाइल से फेसबुक ऐप हटाया

Updated: शनिवार, 8 सितम्बर 2018 (12:13 IST)
# माय हैशटैग

अमेरिका में इन दिनों हवा चल रही है कि फेसबुक ऐप को अपने मोबाइल से डिलीट कर दिया जाए। 44 प्रतिशत युवाओं ने अपने मोबाइल फोन से फेसबुक ऐप हटा दिया है। वे फेसबुक पर जुड़े तो हैं, लेकिन अपने कम्प्यूटर के जरिये, क्योंकि उन्हें लगता है कि फेसबुक ऐप मोबाइल के जरिये जासूसी कर रहा है। कैम्ब्रिज एनेलिटिका कांड के बाद अमेरिकी युवाओं में फेसबुक के प्रति अविश्वास बढ़ता जा रहा है। इसी के साथ 18 से 49 साल की उम्र के अधिकांश अमेरिकी फेसबुक यूजर्स ने अपने मोबाइल की प्राइवेट सेटिंग में जाकर अपनी निजता को बचाने की कोशिश की है। यह आंकड़ा 1 वर्ष का है।
 
 
ऐसा माना जाता है कि जो लोग अपने मोबाइल पर फेसबुक ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनमें बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। अमेरिका में 65 साल से बड़े केवल 33 प्रतिशत लोग ही फेसबुक जैसे ऐप का इस्तेमाल मोबाइल पर करते हैं। दुनिया के अधिकांश विकसित देशों में फेसबुक के खिलाफ हवा-सी चल पड़ी है। लोगों को लगता है कि फेसबुक उनकी जासूसी कर रहा है।
 
 
ऐसा माना जाता है कि मार्केटिंग कंपनियों को फेसबुक द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा डाटा ज्यादा पसंद आता है। उनके अनुसार फेसबुक के डाटा में उपभोक्ताओं की जानकारी विस्तृत और साफ-साफ दी होती है। फेसबुक अपने हर अपलोड वीडियो को सेव करके रखता है। तस्वीरों से वीडियो बनाने का काम भी वह इसी अंदाज में करता है।
 
 
अमेरिकी युवाओं में इन दिनों एक नया चलन चल पड़ा है। अपने मोबाइल फोन से सोशल मीडिया का हर ऐप डिलीट करने का। इस चलन के पीछे निजता के अलावा मोबाइल फोन के हैंग होने से बचना भी है। कई लोगों का मानना है कि सोशल मीडिया का उपयोग करना अब उतना मजेदार और सामयिक नहीं रहा। जो लोग सोशल मीडिया पर बने हुए हैं, उनका मानना है कि मोबाइल के बजाय डेस्कटॉप या लैपटॉप से सोशल मीडिया पर कनेक्ट रहना सुविधाजनक भी है और समय बचाने वाला भी।
 
 
मोबाइल फोन की नई जनरेशन आती जा रही है, जो ज्यादा सक्षम है, लेकिन महंगी भी। इन फोन का आकार भी बढ़ता जा रहा है। एक बड़े वर्ग का यह मानना है कि मोबाइल फोन का उपयोग बातचीत के बजाय दूसरे साधनों के लिए ज्यादा होने लगा है, जैसे कैमरा, अलार्म घड़ी, केल्कुलेटर, इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन शॉपिंग आदि। ऐसे में फोन पर बढ़ती निर्भरता रोजमर्रा के काम को पंगु बना देती है।
लेखक के बारे में
डॉ. प्रकाश हिन्दुस्तानी
लेखक वरिष्ठ पत्रकार और ब्लॉगर हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वैश्विक मंच पर बढ़ायी भारत की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान

नया भारत, नई उड़ान: मोदी युग में आत्मविश्वास का नया शिखर

17 सितंबर जन्मदिन पर विशेष: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में 25 दिलचस्प बातें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

अगला लेख