sawan somwar

ना काटो मुझे, मुझे भी दर्द होता है

Written By WD
Updated: शनिवार, 4 जून 2016 (13:06 IST)
पुष्पा परजिया
5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस है। इस दिन कई देशों में कई सम्मलेन होते हैं, कई बातें होती हैं... फिर भी आज वृक्षों का कटना कम नहीं हुआ, न ही विषैले   धुएं उगलती फैक्टरियां कम हुई हैं। अपितु इनमें इजाफा ही देखा जा रहा है।


न जाने इंसान किस दिशा की ओर जा रहा है। उसे अब सिर्फ और सिर्फ आर्थिक लाभ ही नजर आ रहा है जो कि क्षणिक लाभ है। विनाश की कल्पना तक नहीं उसे। प्राकृतिक प्रकोप कितने हो रहे हैं...बिन मौसम ही बारिश का होना, सूखा पड़ना, ये सभी पर्यावरण का प्रभाव ही तो है। आने वाली पीढ़ियों के लिए हमें कुछ बचाना है, कुछ संजोना है न कि आने वाली पीढ़ी को बीमारी, दुर्दशा और विनाश की ओर अग्रसर होता जीवन देना है। इसलिए आज वृक्षों को बचाना है हमें। दूषित वायु से दूर रखना है, अपने-अपने शहर को।

अनेक सुविधाएं तो बना ली हैं हमने, पर   दिन ब दिन मन की शांति और शरीर का स्वास्थ्य हमने खो दिया है। सात्विक जीवन की दिनचर्या लुप्त हो गई है और आधुनिकता ने वो स्थान ले लिया है। मैं  यह नहीं कहती कि आधुनिकता बुरी है, पर विकास के साथ नुकसान न हो इस बात का ख्याल भी जरुरी है। इन्हीं विचारों से बनी यह एक छोटी-सी कविता - 

ना काटो मुझे, मुझे भी दर्द होता है 
ना काटो मुझे, मुझे भी दर्द होता है 
 
क्यों बिना वजह लिटा रहे, मृत्यु शय्या पर मुझे,
मैं  ही जन्म से मरण तक काम आया तेरे  
ऐ इंसा, क्या वफादारी का बदला तू देता यूंही ?
 
जिसने जिलाया, जिसने बचाया उसे ही काटा तूने 
जब आया धरती पर सबसे पहले 
लकड़ी से मेरी, झूला बनाया तूने 
 
मेरी छांव तले बचपन गुजारा था तूने ,
गिल्ली डंडा खेलकर बड़ा हुआ,
अब बनाया क्रिकेट बेट तूने 
 
बादल बरसाए मैंने ही, अन्न धन दिया मैंने ही तुझे 
राजा बनकर बैठा मुझसे बनी कुर्सी पर, 
और कई प्रपंच रचाए तूने 
 
जब दिन तेरे पूरे हुए इस दुनिया में तो 
मेरी लकड़ी से चिता तक सजाई तूने 
 
नहीं कहता मान एहसान तू मेरा 
बस मांगू तुझसे इतना की रहम कर मुझपर 
 
और आने वाली पीढ़ी के लिए बख्श दे तू मुझे 
न मानी बात मेरी तो देखना कितना तू पछताएगा
हाहाकार करेगी धरती और सारा संसार बिखर जाएगा
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

रोजाना अपनाएं ये 10 जादुई आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोसों दूर और चेहरे पर आएगा गजब का ग्लो

डॉ अंजना चक्रपाणि मिश्र की दो नवीन कृतियों 'मन अनहद नाद' और 'अनकहे से संवाद' का भव्य विमोचन

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

अगला लेख