dharma sangrah

तमाशा देखती भीड़, हिंसक और कायर होते समाज के बीच बच्चियां

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2023 (11:58 IST)
हम कैसे समय में जी रहे हैं? जहां संवेदनाएं पहले ही मृत हैं। एक युवा बच्ची की खुलेआम हत्या हो जाती है और आसपास के लोग भय से मदद के लिए आगे नहीं आते। एक ओर लोग इतने हिंसक हो रहे दूसरी ओर कायर, आखिर क्यों?? हमारा समाज निरंतर नैतिक पतन की राह पर है, इस क्यों का जवाब हमें तलाशना ही होगा। प्रेम की बात होती है और प्रेम असफल होते ही बात हत्या तक पहुंच जाती है, ये कैसा प्रेम? उस देश में जहां प्रेम के नाम पर लोगों ने कुर्बानी दी हो, प्रेम के लिए त्याग किया हो उस देश में आये दिन प्रेम के नाम पर हत्या??
 
समाज हिंसक हो रहा है, बात-बात पर सब लोग तैश में आ जाते है। बहस करना जरुरी शगल है इन दिनों। टी.वी. चैनलों ने बहस करना सिखाया है। संसद में भी सिवाय बहस के कुछ नही होता। बहस और विचार विमर्श में जमीन आसमान का अंतर है, इस अंतर को समझना आवश्यक है। चारों तरफ केवल हिंसक बातों की हवा है। सद्भावना सिरे से गायब है। मीडिया अलगाववाद और भेदभाव को भुना रहे हैं। सनसनी फैलाकर व्यापार करना चाहते हैं। इस व्यापार की देश के नागरिकों को बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ रही है। आज साक्षी की हत्या हुई है कल किसी और बिटिया का बुरा न हो इसके लिए हम सबका चेतना बहुत जरुरी है। जागो, चेतो, बोलो, गलत बात का विरोध करो, रोको.... वर्ना हम सब पतन के इस मार्ग में एक साथ खड़े केवल आंसू संजो रहे होंगे.... जागो... जागो...
समर शेष है नहीं पाप का भागी केवल व्याध
जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध

ALSO READ: भारत राष्ट्र के जीवन में नया अध्याय

लेखक के बारे में
रीमा दीवान चड्ढा
स्वतंत्र पत्रकार एवं कवयित्री.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

आंदोलित युवा और संवाद की आवश्यकता

नेतन्याहू के लिए ब्रिटेन एक इस्लामी देश क्यों है?

इंदौर में साहित्य की विविध विधाओं का संगम: जनवादी लेखक संघ का 150वाँ रचना पाठ संपन्न

अगला लेख