Hanuman Chalisa
✕

प्रागपुर के ऐतिहासिक स्थल

Written By WD
Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2008 (16:52 IST)
WDWD
हिमाच ल प्रदे श क ा खूबसूर त गाँ व है प्रागपुर। कांगड़ा घाटी पर स्थित यह गाँव दौलद्धार पहाड़ों की श्रृंखलाओं की ओर मुख किए हुए है।

दौउलद्धार पहाड़ों को सफेद पहाड़ों की श्रृंखलाओं के नाम से भी जाना जाता है। दिसंबर 1997 में भारत सरकार के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश के पर्यटक मंत्रालय ने प्रागपुर को भारतीय गाँवों की सांस्कृतिक धरोहर घोषित किया गया है।

ऐतिहासिक पन्नों में लिखा हुआ है कि इस गाँव को कुथियाला सूद ने जसवान घराने की रानी प्राग देवी की स्मृति में निर्मित किया था। गाँव में हरियाली नील गगन के नीचे शीतल मंद हवा बह रही है। परंतु गाँव में बहुत ही कम लोग निवास करते हैं।

WDWD
इस स्थान की प्राचीनता, निर्मित इमारतों के वास्तुशिल्प में झलकती है। दूर से ही एक तालाब या ताल नजर आता है जिसे सन् 1864 नेहर भवन के पास निर्मित किया गया था। लंबे सफर के बाद भोजन एवं विश्राम के लिए धूनीचंद भरडियाल सराईओं गाँव के ढाबे में बैठकर भोजन किया जा सकता है।

कुछ दूरी पर नजर आती जज कोर्ट, जो अब एक प्रसिद्ध दस कमरे के होटल में परिवर्तित कर दिया गया है। यह होटल को वेल्कम हेरिटेज होटल के निरीक्षण में आता है। जहाँ पर देश विदेश से आए सैलानी ठहर सकते हैं।

लाल एवं सफेद रंग के इस होटल में प्राचीनता एवं पौराणिकता झलकती है। प्राचीन उपकरणों से इस इमारत को सजाया गया है। अँग्रेजों के समय स्थापित किए गए, इमारत के वास्तुशिल्प पर उनके प्रभाव झलकते हैं।

प्रागपुर की धर्मशाला में, असंख्य पर्यटक आते हैं इस पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जहाँ पर दलाई लामा ठहरा करते थे। धर्मशाला में पर्यटक विश्राम करते हैं। गाँव के चारों ओर चाय पत्ती के बागान हैं।

  जज कोर्ट, यह होटल को वेल्कम हेरिटेज होटल के निरीक्षण में आता है। लाल एवं सफेद रंग के इस होटल में प्राचीनता एवं पौराणिकता झलकती है।      
यह गाँव रुई से बुने गए कपड़ों के लिए प्रसिद्ध है। पर्यटकों के बीच ऊन से बनाए गए चादर, शाल खासे लोकप्रिय हैं। गाँव में एक कुआँ बनाया गया है। सन् 1852 में अँग्रेजों ने इस कुएँ को बनाया था। कुएँ के आसपास कुछ दुकाने हैं जहाँ पर चाँदी के गहने एवं वस्तुएँ मिलती हैं।

कैसे पहुँचें

दिल्ली से हिमाचल प्रदेश रेल मार्ग से प्रागपुर पहुँचा जा सकता है।

बस सेवाएँ भी उपलब्ध हैं।

यदि प्रागपुर एवं अन्य स्थानों को देखना है तो गाड़ी या वाहन के माध्यम से भी वहाँ पहुँचा जा सकता है।

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'