Daily Horoscope
✕

पंचगनी : नैसर्गिक सुंदरता का खजाना

महाराष्ट्र का खूबसूरत हिल स्टेशन

Written By WD
Updated: गुरुवार, 25 अप्रैल 2013 (14:54 IST)
महाराष्ट्र के खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है पंचगनी।

एक ओर कल-कल प्रवाह करती कृष्णा नदी तो दूसरी ओर छायादार घने पेड़ों की कतार, कहीं से विशाल हरे मैदानों का आकर्षक नजारा तो कहीं बादलों की आंख-मिचोली।

फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त जगह :-


FILE


वैसे तो पंचगनी का मुख्य आकर्षण एक समतल पहाड़ी पर स्थित टेबल लैंड हैं, जहां से दूर-दूर तक हरे-भरे विशाल मैदान और धुएं की तरह हवा को चीरते घने बादल बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।

यही वजह है कि फिल्मों की शूटिंग के लिए इसे बेहद उपयुक्त जगह माना जाता है और यहां ढेर सारी हिंदी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।

पंचगनी में छायादार पेड़ों की भरमार :-


FILE


पंचगनी की एक और खासियत ये है कि यहां पर दुनियाभर में मशहूर और कई देशों की खास पहचान कहे जाने वाले घने छायादार पेड़ों की भरमार है जिनमें खासतौर पर फ्रांस के पाइन, बोस्टन के अंगूर, स्कॉटलैंड के प्लम और रत्नागिरि के प्रसिद्ध आम के बगीचे और घने पेड़ हैं।

पंचगनी का मशहूर स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल :-



FILE


पंचगनी के मैप्रो गार्डन में आयोजित होने वाला दो दिवसीय स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल दुनियाभर में बेहद मशहूर है, जिसका आनंद उठाने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पंचगनी पहुंचते हैं।

इस फेस्टिवल की खासियत यह है कि इस दौरान सैलानी न सिर्फ स्ट्रॉबेरी का कई स्वादों में आनंद उठाते हैं बल्कि उन्हें स्ट्रॉबेरी को पेड़ से तोड़कर खाने का मौका भी मिलता है। फेस्टिवल के मौके पर पूरे पंचगनी में मेले-सा माहौल रहता है।

स्ट्रॉबेरी फेस्टिवल के दौरान यहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनमें पंचगनी और आस-पास के इलाकों से आए स्थानीय कलाकार लोक नृत्य, संगीत और मनोरंजन के कई कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।

वैसे तो पंचगनी से सालभर मौसम सुहावना रहता है लेकिन अक्टूबर से जून के बीच यहां का माहौल काफी खुशनुमा रहता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'