biodatamaker
✕

पार्टनर के साथ इन रोमांटिक जगहों पर घूमने का बनाएं प्लान, नेचर के साथ रोमांस का मजा

ये हैं भारत की वो खूबसूरत जगहे जहां आप पार्टनर के साथ बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 24 सितम्बर 2024 (17:41 IST)
Romantic Places In India: भारत में मानसून का सीजन ख़त्म होने वाला है लेकिन मौसम का मजा अभी बाकी है! ऐसे में अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहद खूबसूरत और रोमांटिक जगहों पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज इस आलेख में आपके लिए बहुत कुछ है। आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी शानदार जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप अपने साथी के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।इस मौसम में आप इन जगहों पर प्रकृति के करीब जाकर हरे-भरे नजारों का आनंद ले सकते हैं।
ALSO READ: क्रूज पर करनी है समंदर की सैर तो ये हैं भारत के शानदार लग्जरी क्रूज

मनाली, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश का ख़ास हिक स्टेशन मनाली, नेचर लवर और रोमांच को चाहने वालों के लिए स्वर्ग जैसा है। बर्फ से ढके उंचे सफेद पहाड़ और हरी भरी वादियां  मनाली की खूबसूरती में चार चांद लगा देती हैं। चाहे आप एडवेंचर की तलाश में हों या फिर पार्टनर के साथ शांति और सुकून भरे पल बिताना चाहते हों, मनाली में आपको सब कुछ मिलेगा।

जैसलमेर, राजस्थान
भारत की गोल्डन सिटी कहलाने वाला जैसलमेर है रेत के सुनहरे टीलों और पीले पत्थरों से बने भवनों के लिए जाना जाता है। थार रेगिस्तान में बसे जैसलमेर में आप यहां की संस्कृति और इतिहास को एक साथ देख सकते हैं। ऊंट की सवारी से लेकर खूबसूरत सूर्यास्त का नज़ारा यहां पर्यटकों के लिए बड़ा आकर्षण है। यहां के वैभवशाली राजसी किलों की यात्रा और स्थानीय लोगों के जीवन को करीब से देखना अपने आप में एक अनुभव है। पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताने के लिए जैसलमेर एक परफेक्ट जगह है।

मुन्नार, केरल
मुन्नार की हरे-भरे चाय के बागान और नीले आसमान की खूबसूरती आपको मंत्रमुग्ध कर देगी। मुन्नार केरल का एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है। पार्टनर की साथ रोमांटिक पल बिताने के लिए आप यहां आ सकते हैं। आप यहां घाटी, झरने, जंगली जानवर, पहाड़, नदियां, बांध, मसालों के बागान, कॉफी और चाय के बागान देख सकते हैं। प्रकृति प्रमियों के लिए यहां की ट्रिप बेहद यागदार साबित हो सकती है।

अल्लेप्पी, केरल
अल्लेप्पी को केरल की गोड्स ओन कंट्री के रूप में जाना जाता है। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो ये जगह आपको बेहद पसंद आएगी। ये जगह सुंदर प्राकृतिक वनस्पतियों और जीवों से घिरी हुई है। अल्लेप्पी की प्राकृतिक हरियाली और बैकवाटर आपके मन को मोह लेगा। यही वजह है कि हर साल यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। आप यहां समुद्री जीवन और प्रवासी पक्षियों को देखने का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख