Daily Horoscope
✕

मानसून में घूमने के लिए हैं ये जगह खास, आज ही बनाएं प्लान

Updated: शनिवार, 8 जुलाई 2023 (12:20 IST)
Places to visit during monsoon season: मानसून में घूमने के लिए भारत में कई अच्छे सुंदर और प्रकृति से भरे स्थान है, परंतु आप हमारे द्वारा बताए स्थान पर भी घूमने जा सकते हैं। हालांकि हर शहर के पास अपना एक प्राकृतिक स्पॉट होता है। आओ जानते हैं कि वे कौन से खूबसूरत स्थान हैं, जहां पर जाकर प्राकृतिक नजारों का आनंद ले सकते हैं।
 
1. लोनावला, मुंबई: बारिश के मौसम में लोनावला का ज़िक्र करे बिना रहना असंभव है। अधिकतर लोग बारिश के मौसम में ही लोनावला घुमने जाते हैं। यह पहड़ी एरिया है जिसमें आपको खुबसूरत झरने और हसीन वादियां देखने को मिलेंगी। बारिश के समय लोनावला का औसत तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहता है। यह मुंबई से करीब 89 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
2. कोडाइकनाल, तमिलनाडु: कोडाइकनाल भारत के तमिलनाडु राज्य में स्थित है। इस जगह को 'हिल्स स्टेशन की राजकुमारी' भी कहा जाता है। आप यहां बोटिंग और ट्रैकिंग जैसी कई मज़ेदार एक्टिविटी कर सकते हैं। साथ ही आप कई झरने, तालाब और हरियाली को एन्जॉय कर सकते हैं। कोडाइकनाल जाने के आपको सबसे पास मदुरई का स्टेशन मिलेगा।
 
4. कूर्ग, कर्नाटक: कूर्ग हिल्स स्टेशन या कोडगु पर्यटन स्थल भारत के कर्नाटक राज्य में मौजूद है। यह प्रकृति को करीब से देखने के लिए बेहतरीन जगह है। आप इस जगह झरने, कॉफ़ी प्लांटेशन और तालाब कैसी कई खुबसूरत जगह पर घूम सकते हैं। साथ ही इस जगह का खाना भी बहुत स्वादिष्ट है। आप यहां हाथियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
5. मुन्‍नार, केरल: भारत में मानसून का आगमन केरल के तट से ही होता है। मुन्नार एक मलयालम शब्द है जिसका अर्थ तीन नदियों के संगम से होता है। यह जगह काफी शांत और रोमांटिक है। इस जगह का औसत तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहता है। 
 
6. दियोरिया ताल : उत्तराखंड में यूं तो बहुत सारी खूबसूरत जगहें हैं। आप नैनीताल भी जा सकते हैं लेकिन दियोरिया ताल में ज्यादा भीड़ नहीं रहती है और मानसून में घूमने लायक अच्छी जगह है। यह उत्तराखंड के छोटे से गांवों मस्तुरा और सारी के पास ही चढ़ाई पर मौजूद इस ताल से दिखने वाला नजारा बहुत ही मनमोहक है।
 
7. भेड़ाघाट : यहां आपको सफेद संगमरमर के दो पहाड़ों के बीच नर्मदा नदी बहती हुई नजर आएगी। मध्यप्रदेश के जबलपुर के पास भेड़ाघाट नामक यह स्थान धुआंधार झरने के लिए भी प्रसिद्ध है। इसकी छटा अनुपम है और पानी के गिरने की आवाज दूर तक सुनाई देती है। नर्मदा में नौका-विहार करने का रोमांच ही कुछ और है। बारिश में नर्मदा उफान पर होती है। आप मध्यप्रदेश के पचमढ़ी नामक स्थान पर भी जा सकते हैं।
 
8. चित्रकूट: पांच गांव का मिलाकर है चित्रकूट है। इसका कुछ हिस्सा उत्तर प्रदेश और कुछ मध्यप्रदेश में आता है। यहां के सुंदर प्राकृतिक स्थल, कल कल बहते झरने, घने जंगल, चहकते पक्षी और बहती नदियां मानसून एवं प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग के समान है। चित्रकूट मध्यप्रदेश के सतना जिले में आता है, जबकि चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश में पड़ता है।
 
9. रांची : रांची को झरनों का शहर कहा जाता है। यहां जिले में पर अनगिनत झरने बहते हैं। रांची में जोन्हा जलप्रपात खास लोकप्रिय है जो पुरुलिया राजमार्ग पर स्थित रांची से 45 किमी दूर स्थानीय गांव जोन्हा में स्थित है। इसके अलावा यहां पर हुंडरू जलप्रपात, दशम जलप्रपात, सीता जलप्रपात, पंचघाघ और हिरणी जलप्रपात भी देखने लायक है।
 
10. बनारस : गंगा किनारे बसे इस प्राचीन शहर को वाराणसी और काशी भी कहते हैं। बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक यहां पर सबसे खास शिवलिंग है। यहां जब बारिश होती है तो गंगा का सुंदर दृश्य देखते ही बनता है। यह बहुत ही सुंदर और प्राचीन शहर है। मानसून में यह और भी सुंदर हो जाता है। 
Show comments

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख