Hanuman Chalisa
✕

पंचगनी : सुहावने मौसम का लोकप्रिय हिल स्टेशन

Updated: मंगलवार, 13 दिसंबर 2016 (17:30 IST)
* पंचगनी : कृष्णा नदी पर बसा नैसर्गिक सुंदरता का खजाना 
 

 
महाराष्ट्र के खूबसूरत और लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है पंचगनी। एक ओर कल-कल प्रवाह करती कृष्णा नदी तो दूसरी ओर छायादार घने पेड़ों की कतार, कहीं से विशाल हरे मैदानों का आकर्षक नजारा तो कहीं बादलों की आंख-मिचौनी। 
 
फिल्मों की शूटिंग के लिए उपयुक्त जगह :  वैसे तो पंचगनी का मुख्य आकर्षण एक समतल पहाड़ी पर स्थित टेबल लैंड है, जहां से दूर-दूर तक हरे-भरे विशाल मैदान और धुएं की तरह हवा को चीरते घने बादल बेहद खूबसूरत नजर आते हैं। यही वजह है कि फिल्मों की शूटिंग के लिए इसे बेहद उपयुक्त जगह माना जाता है और यहां ढेर सारी हिन्दी फिल्मों की शूटिंग भी हुई है।
 
पंचगनी में छायादार पेड़ों की भरमार  : पंचगनी की एक और खासियत ये है कि यहां पर दुनियाभर में मशहूर और कई देशों की खास पहचान कहे जाने वाले घने छायादार पेड़ों की भरमार है जिनमें खासतौर पर फ्रांस के पाइन, बोस्टन के अंगूर, स्कॉटलैंड के प्लम और रत्नागिरि के प्रसिद्ध आम के बगीचे और घने पेड़ हैं।


 
पंचगनी का मशहूर स्ट्रॉबरी फेस्टिवल : पंचगनी के मैप्रो गार्डन में आयोजित होने वाला 2 दिवसीय स्ट्रॉबरी फेस्टिवल दुनियाभर में बेहद मशहूर है जिसका आनंद उठाने के लिए देश-विदेश से पर्यटक पंचगनी पहुंचते हैं। इस फेस्टिवल की खासियत ये है कि इस दौरान सैलानी न सिर्फ स्ट्रॉबरी का कई स्वादों में आनंद उठाते हैं बल्कि उन्हें स्ट्रॉबरी को पेड़ से तोड़कर खाने का मौका भी मिलता है। फेस्टिवल के मौके पर पूरे पंचगनी में मेले-सा माहौल रहता है। 
 
स्ट्रॉबरी फेस्टिवल के दौरान यहां कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जिनमें पंचगनी और आस-पास के इलाकों से आए स्थानीय कलाकार लोकनृत्य, संगीत और मनोरंजन के कई कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं। वैसे तो पंचगनी में सालभर मौसम सुहावना रहता है लेकिन अक्टूबर से जून के बीच यहां का माहौल काफी खुशनुमा रहता है। 
Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख