shradh paksha
✕

जनवरी में घूमने जा रहे हैं तो ये हैं बेस्ट विंटर ट्रैवलिंग टिप्स

Updated: बुधवार, 28 दिसंबर 2022 (15:30 IST)
बर्फ को देखा या समुद्र की ठंडी लहर को महसूस करना या फिर किसी हिल स्टेशन पर घाटी के नजारें देखना जनवरी की ठंड में बहुत ही अद्भुत होता है, लेकिन इसी के साथ ठंड के साधन रखना भी जरूरी है। यदि आप जनवरी की गुलाबी ठंड में घूमने की इच्छा रखते हैं तो हम आपके लिए लाएं है बहुत ही शानदार जगहों के साथ ही बेस्ट विंटर ट्रेवलिंग टिप्स। जनवरी में ट्रेवल करने के अपना अलग ही आनंद है।
 
बेस्ट विंटर ट्रैवलिंग टिप्स | Best Winter Traveling Tips:
 
1. गर्म कपड़े : सर्दी के हिसाब से आप स्वेटर, जर्किन, कोट, मफरल, टोपा, हैंड ग्लब्स, इनर वियर आदि गर्म कपड़े जरूर रख लें।
 
2. कंबल और शॉल : जितने लोग उतने हल्के फुल्के कंबल और शॉल जरूर रखकर ले जाएं।
 
3. हेल्थ किट : सर्दी के मौसम में बहुत जल्दी सर्दी जुकाम खांसी और बुखार हो सकता है। ऐसे में जरूरी दवाइयां ले जाएं। जरूरी दवाइयों में बुखार, एलर्जी, सर्दी जुकाम, एसिडिटी, सिरदर्द आदि की टैबलेट रख लें। 
 
4. मजबूत जूते : ऐसे जूते पहनें जो मजबूत होने के साथ ही मौसम की मार झलने वाले हों। जिनपर मौसम का कोई असर न होता है। पहाड़ पर चढ़ने लायक और पैरों को कांटों से बचाने वाले अच्छी ग्रीप से जूते रखें।
 
5. कैश जरूर रखें : ट्रिप के लिए तय बजट से कुछ ऊपर ही रुपए कार्ड में रखें, क्योंकि आपातकालीन स्थिति बताकर नहीं आती है। इमरजेंसी के लिए कैश जरूर रखें।
 
6. सनस्क्रीन क्रीम : यह जीतना गर्मी में जरूरी है उतना ही सर्दियो में भी।
 
7. स्मार्ट वॉच : यह भी बहुत काम की है।
 
8. ड्राई फूड : यह आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही भोजन की कमी के दौरान काम आते हैं। 
 
9. माचिस : यह आग जलाकर ताप सेंकने के काम आ सकती है। 
 
10. अन्य वस्तुएं : पोर्टेबल चार्जर, दो मोबाइल रखें, फेस कवर, सनग्लास एण्ड हैट, रिचार्जेबल टॉर्च, पानी की बोतल आदि।
बेस्ट विंटर डेस्टिनेशन | Best winter destination:
 
1. जैसलमेर : राजस्थान में जैसलमेर और बाड़मेर का दौरा करना चाहिए। जैसलमेर स्वर्ण नगरी के रूप में विख्यात है।
 
2. गोवा : अगस्त से मार्च माह के बीच गोवा में बहुत ही शानदार माहौल रहता है। जनवरी में यहां पर नए वर्ष को मनाने के लिए लोग एकत्रित होते हैं।
 
3. लक्ष्यद्वीप : यदि आप सर्दी में टापू का मजा लेना चाहते हैं तो भारत में लक्ष्यद्वीप के अलावा भी कई स्थान है। जैसे अंदमान निकोबार, दमण दीप, पुडुचेरी आदि।
 
4. मसूरी : ठंड में आप ठंडी जगह घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो उत्तराखंड के मसूरी हिल स्टेशन जाएं। मसूरी के पास ही चंबा को देखना न भूलें।
 
5. मुन्नार : केरल के इस हिल स्टेशन की पहचान है यहां के विस्तृत भू-भाग में फैली चाय की खेती, औपनिवेशिक बंगले, छोटी नदियां, झरनें और ठंडे मौसम।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

प्राइम वीडियो की नई सीरीज की शूटिंग शुरू, बिपाशा बसु, सनी कौशल और विशाल जेठवा आएंगे नजर

अल्लू अर्जुन की 'राका' को लेकर बड़ा अपडेट, लोकेश कनगराज ने शेयर की BTS तस्वीर, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

क्या रजनीकांत की 'जेलर 2' हिंदी में नहीं होगी रिलीज? पीआर टीम ने तोड़ी चुप्पी, सामने आई सच्चाई

अक्षय कुमार की ‘समुक’ ने यूके में पूरा किया शूटिंग शेड्यूल, अब मुंबई में होगा आखिरी पड़ाव

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख