biodatamaker

Mahabharat Motivetion : जैसी सोच वैसा भविष्य

Updated: गुरुवार, 28 जनवरी 2021 (16:43 IST)
हमारी सोच का हमारे भविष्य पर गहरा असर पड़ता है। नकारात्मक सोचेंगे तो बुरा और सकारात्मक सोचेंगे तो अच्छा भविष्य होगा और मिश्रित सोच होगी तो मिश्रित भविष्य होगा। महाभारत के अनुसार किस तरह एक सोच हमारे भविष्‍य को प्रभावित करती है जानिए।
 
 
1. महाभारत के अनुसार व्यक्ति जैसा सोचता है वैसा ही हो जाता है। 
 
2. यदि आप सबकुछ खो बैठे हैं तो निश्‍चित हो जाइये क्योंकि आप सबकुछ पाने की क्षमता रखते हो। 
 
3. गीता में कहा गया है कि यह ब्रह्मांड उल्टे वृक्ष की भांति है। अर्थात इसकी जड़ें ऊपर की ओर हैं। आपको नीचे कुछ भी नहीं मिलेगा। ऊपर ही मिलेगा। 
 
4. जिस तरह आपके शरीर की जड़ें भी आपके मस्तिष्क में है उसी तरह आसमान में है अदृश्य जड़ें। विश्वास करो और आसमान से मांगो। सोचो कि मुझे ये चाहिए और वह मिलेगा। नकारात्मक सोच को बाहर निकालकर फिर से शुरुआत करो।
 
5. हिन्दू धर्म मानता है दृश्य जगत का आधार है अदृश्य जगत। अदृश्य जगत के अस्तित्व को नहीं मानना आसान है क्योंकि उसे समझना कठिन है। 
 
6. यह जान लें कि व्यक्ति के जीवन पर प्राकृतिक वातावरण, सामाजिक माहौल, ग्रह-नक्षत्र, देवी-देवताओं और प्रेत आदि अदृश्य गतिविधियों का भी प्रभाव पड़ता है। इसे समझना जरूरी है। 
 
7. महाभारत में युद्ध में गीता का ज्ञान देते वक्त श्रीकृष्ण अर्जुन से यही कहते हैं कि तुझे देखने के लिए आकाश में तेरे पिता सहित देवता भी मौजूद हैं। देवताओं को पूजने वाले देवताओं को और राक्षसों को पूजने वाले राक्षसों को प्राप्त होते हैं। तुझे तय करना है कि तू किस ओर है। तेरी सोच सकारात्मक है तो सभी कुछ सही होगा परंतु राक्षसों के समान है तो वे ही तेरी मदद करेंगे।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख