shradh paksha
✕

Motivation Tips : कोरोना वायरस और इसके डर से कैसे बचें, जानिए

Updated: गुरुवार, 29 अप्रैल 2021 (12:19 IST)
कोरोनाकाल के दौरान लोगों में निराशा, हताशा और भय के साथ ही मन में नकारात्मक अर्थात निगे‍टिव सोच का जन्म भी हो चला है। हालांकि इस बीच कई लोग बेखौफ घूम रहे हैं और लापरवाही की तो हद हो चली है। कोरोना वायरस के तेजी से फैलने के दौर में लोग ना मास्क लगा रहे हैं और ना सोशल डिस्टेंसिंग रख रहे हैं। अब ऐसे में सवाल उठता है कि कोरोना वायरस और उसके डर से कैसे बचें।
 
 
1. निगे‍टिव खबरों और नुस्खों से दूर रहें : सोशल मीडिया पर ज्ञान बांटने वाले और नेगेटिविटी फैलाने वाले हजारों लोग हैं। सबसे पहले तो आप इसका उपयोग बंद करके ऑथेंटिक सोर्स पर ही ध्यान दें। महामारी के क्या नुकसान होते हैं इस पर ध्यान ना देकर समाधान पर ध्यान दें। कंफ्यूजन में ना रहें। फोन पर ज्यादा लोगों से बात ना करें। सिर्फ उन्हीं से बात करें तो आपको मोटिवेट करते हैं या जिनके विचार सकारात्मक हैं। निगेटिव लोगों के फोन अटैंड ही ना करें।
 
2. भय से भरे हैं अस्पताल और कर रहे हैं लोग मूर्खता : कोरोना वायरस की महामारी को लेकर लोगों में भय की सीमा चरम पर है। यही कारण है कि जो लोग घर पर ही रहकर ठीक हो सकते हैं वे भी अस्पताल की ओर भाग रहे हैं और कई लोग तो ऐसे हैं कि अस्पताल के डर के चलते खुद ही घर पर इलाज करने की मूर्खता कर रहे हैं। यह समझना जरूरी है कि सही समय पर डॉक्टर की सलाह पर इलाज प्रारंभ होने पर जल्दी ठीक हुआ जा सकता है। हल्के से भी लक्षण लगे तो उसे सामान्य बुखार या सर्दी-खांसी ना समझें और तुरंत ही खुद को घर में आइसोलेट करके डॉक्टर की सलाह से इलाज प्रारंभ कर दें।
 
 
3. महामारी का इलाज है परंतु भय का कोई इलाज नहीं : डॉक्टर मानते हैं कि भय और चिंता से आपका इम्युनिटी सिस्टम गड़बड़ा जाता है। कोरोना काल में सबसे जरूरी है इम्युनिटी पावर को बढ़ाना। यदि आप भय और चिंता से घिरे रहेंगे तो इम्युनिटी बूस्टर लेने का कोई फायदा नहीं होगा। तनाव आपकी (आंतरिक) शक्ति और आत्मा की आवाज को दबा देता है। इसलिए इसे समझें और इससे दूर रहें। मन को मनोरंजन और रिश्तों में संवाद में लगाएं।
 
 
4. नींद और कसरत : भरपूर नींद और कसरत आपके दिमाग और मन को शक्ति ही प्रदान नहीं करते हैं बल्कि इम्युनिटी पावर भी डेवलप करते हैं। हमारी नींद सबसे बड़ी डॉक्टर है। चिंता और भय से घिरे मनुष्य की नींद कम हो जाती है। इसलिए जब भी सोने का मौका मिले जरूर सो जाएंगे भले ही झपकी लें लें। झपकी में वह क्षमता है जो 8 घंटे की नींद में भी नहीं है।
 
5. उत्तम भोजन करें : यदि आपको हल्के लक्षण है तो तुरंत ही खुद को घर में आइसोलेट करके नारियल पानी, संतरे, मौसंबी या हल्दी का ज्यूस या गुनगुने पानी में नींबू रस मिलाकर पीते रहें। च्यवनप्राश खाते रहें। नमक के गरारे करें और भाप लेते रहें। सुगंध और स्वाद है तो डरने की जरूरत नहीं। डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज प्रारंभ कर दें। रिपोर्ट आने का इंतजार ना करें। घर पर ही ऑक्सीमीटर से ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहें। मकरासन करेंगे तो ऑक्सीजन लेवल मेंटेन रहेगा।
 
 
6. कोरोना वायरस को समझें : यह कोई बहुत बड़ी बीमारी नहीं है। जिन्हें भी हुआ है वह ठीक हो गया है। जिन्होंने बगैर डरे समय पर जांच कराकर अपना इलाज प्रारंभ कर दिया है वह जल्द ही ठीक हो गया है। कोरोना से संक्रमित वही लोग हो रहे हैं जो गाइडलाइन को फालो नहीं कर रहे हैं। जहां तक सवाल डॉक्टर, नर्स, पैथोलॉजिस्ट, सफाईकर्मी, पुलिस और अन्य कोरोना वॉरियर का है तो वे आपकी सेवा करते हुए ही संक्रमित हुए हैं और उनमें से अधिकतर ठीक भी हो गए हैं। इसलिए डरे नहीं समझे, दो गज दूरी बनाकर रखें, मॉस्क लगाएं और समय-समय पर हाथ धोएं। यदि आप उपरोक्त नियमों का पालन करते हैं तो आपको कोरोना कभी नहीं होगा। आज नहीं तो कल यह वक्त भी गुजर जाएगा। जीतेगा वही जो अपने मन की शक्ति को बढ़ाएगा।
लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

भगवान के ठेकेदार और चमत्कार का कारोबार, सोशल मीडिया पर धर्म के नाम पर फैलता अंधविश्वास

अगला लेख