dharma sangrah

Motivation Tips : सफल होने के लिए मात्र 3 अचूक सूत्र

Updated: गुरुवार, 4 मार्च 2021 (12:18 IST)
हर कोई सफल होना चाहता है, परंतु कई बार असफलता हाथ लगती है। आखिर उसे समझ में नहीं आता है कि मैं सफल क्यों नहीं हो पा रहा हूं और क्यों मुझसे भी कम योग्य लोग सफल हुए जा रहे हैं। यदि आप भी ऐसा सोच रहे हैं तो यहां प्रस्तुत है सफल होने के मात्र तीन सूत्र या मंत्र।
 
 
1. काम करने का सही टाइम : हर कोई काम कर रहा है लेकिन आपके लिए काम करने का सही समय क्या है? इस पर आप विचार करेंगे तो पता चलेगा कि जब आपके दिमाग में कोई आईडिया आती है और आप उस आईडिया को इंप्लीमेंट ठीक समय पर नहीं कर पाते हो या तुरंत ही नहीं कर पाते हो और बस योजना ही बानते रहते हो तो निश्‍चित ही उस आईडिया का कोई महत्व नहीं रहेगा और एक दिन आपको पता चलेगा कि इस आईडिया पर तो किसी और ने काम शुरू कर दिए। इसीलिए जरूरी है कि जब तो सोचो उसे तुरंत करो।
 
 
2. काम करने का स्टाइल : एक ही कार्य को करने वाले हजारों लोग होते हैं परंतु उनमें से कुछ ही सफल हो पाते हैं। उदाहरण के तौर पर यह कि समोसा कचोरी बनाकर बेचने वाले कई होते हैं परंतु कुछ ही लोग फेमस हो पाते हैं। ऐसा क्यों? क्योंकि वे अपने कार्य को नई स्टाइल से करते हैं। आपने इंदौर में एक दहीबड़ा बेचने वाले का वीडियो देखा होगा जो आसमान में दही बड़े का प्लेट को उछालकर ग्रहकों को देता है उसी तरह मुंबई के एक डोसा वाले को देखा होगा वह भी डोसा बनाकर उसे हवा में उछालते हुए प्लेट में रखता है। कहने के मतलब यह कि एक ही कार्य को हजारों लोग कर रहे हैं परंतु आप उस कार्य को किस तरह से करते हैं यह महत्व रखता है।
 
 
3. काम करने की योग्यता और उत्साह : आप जिस भी कार्य को कर रहे हैं उसमें आपका पारंगत होना और उसे उत्साहपूर्वक करना भी बहुत महत्व रखता है। कई लोग तो बस इसीलिए कार्य कर रहे हैं कि यह करना है बस। वे उस कार्य को और भी अच्छे तरीके से करने का तरीका नहीं सीखते हैं। दुनिया रोज बदल रही है और आपको भी दुनिया के साथ अपने ज्ञान या योग्यता को अपडेट करना होगा। हर दम नया सीखना होगा और अपने कार्य को और भी ज्यादा कुशलता और उत्साह से करना होगा तभी लोग आपको जान पाएंगे। 

लेखक के बारे में
अनिरुद्ध जोशी
पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों से साहित्य, धर्म, योग, ज्योतिष, करंट अफेयर्स और अन्य विषयों पर लिख रहे हैं। वर्तमान में विश्‍व के पहले हिंदी पोर्टल वेबदुनिया में सह-संपादक के पद पर कार्यरत हैं। दर्शनशास्त्र एवं ज्योतिष: मास्टर डिग्री (Gold Medalist), पत्रकारिता: डिप्लोमा। योग, धर्म और ज्योतिष में विशेषज्ञता।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख