Hanuman Chalisa

इन 4 पॉडकास्ट की मदद से आप अपनी जिंदगी बदल सकते हैं

best hindi podcast on youtube
आज के समय में कई लोग पॉडकास्ट सुनना पसंद करते हैं। दरअसल पॉडकास्ट वीडियो और ऑडियो दोनों फॉर्म में बनाए जाते हैं। पॉडकास्ट में आप अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को सुन सकते हैं और साथ ही पॉडकास्ट के ज़रिए कई नई चीज़ें सीख सकते हैं। कई लोग अच्छे पॉडकास्ट सुनकर उनके नोट्स भी बनाते हैं।

आप पॉडकास्ट की मदद से कई सारे सवालों का जवाब पा सकते हैं। साथ ही आप इसके ज़रिए अपनी पर्सनालिटी को भी इम्प्रूव कर सकते हैं। एक अच्छा पॉडकास्ट आपको कई तरह के लेसन दे सकता है। अगर आप पॉडकास्ट नहीं सुनते हैं तो आप हिंदी पॉडकास्ट के ज़रिए इसकी शुरुआत कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कुछ बेहतरीन हिंदी पॉडकास्ट के बारे में....
 
1. The Ranveer Show
यूट्यूब पर यह चैनल काफी प्रचलित है और आपने इस चैनल के बारे में कई बार सुना भी होगा। यह चैनल हिंदी और इंग्लिश दोनों में मौजूद है। इस चैनल पर लगभग हर विषय के बारे में सीख सकते हैं। साथ ही इस चैनल में आप अपने फेवरेट सेलेब्रिटी को भी सुन सकते हैं। फ़िलहाल इस चैनल के 6 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
2. RealHit
इस चैनल के पॉडकास्ट भी काफी अच्छे हैं और आपको सामाजिक मुद्दों से जुड़े भी विषय इनके पॉडकास्ट में सुनने के लिए मिलेंगे। इस चैनल में कुछ सेलेब्रिटी के इंटरव्यू भी हैं और इस पॉडकास्ट को एक ग्रुप द्वारा आयोजित किया जाता है। आपको इस चैनल में धर्म, क्राइम, फाइनेंस और कई सामाजिक मुद्दों से जुड़े टॉपिक मिल जाएंगे। वर्तमान समय में इस चैनल के 4 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। 
 
3. MenXP
यह चैनल यूथ के लिए काफी अच्छा है। इस चैनल में युवाओं के विचार होते हैं और साथ ही इनके टॉपिक आज की जनरेशन से संबंधित होते हैं। यह पॉडकास्ट लड़कों के लिए ज्यादा खास है क्योंकि इसमें लड़कों से संबंधित समस्या के बारे में बात की जाती है। अगर आप पॉडकास्ट की शुरुआत करना चाहते हैं या casual पॉडकास्ट सुनना चाहते हैं तो आप इनके पॉडकास्ट सुन सकते हैं। इस चैनल के 1 मिलियन से ज्यादा से सब्सक्राइबर हैं। 
 
4. Real Talk Clips
अगर आप जनरल नॉलेज के लिए कोई पॉडकास्ट देखना चाहते हैं तो आप इनके पॉडकास्ट देख या सुन सकते हैं। इस चैनल पर आप कई सामाजिक, ज्योतिष, फाइनेंस और यूथ से संबंधित विषय पर जानकारी हासिल कर सकते हैं। इस चैनल का Delhi GB Road का पॉडकास्ट काफी प्रचलित है। इस चैनल के 390 हज़ार से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।
ALSO READ: Ikigai से सीखें जीवन जीने के 5 जैपनीज सीक्रेट

Show comments

सभी देखें

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

Health Benefits of Banana: कच्चे और पके केले में कौन कौनसे विटामिन होते हैं?

Monsoon Special Recipes: मानसून की 5 बेहतरीन रेसिपीज, देखते ही मुंह में आ जाएगा पानी

घर की 'एनर्जी' बदल देंगी ये खास धूप, जानें किस धुएं में छिपा है क्या राज

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

सभी देखें

Trip To London: पाउंड को रुपए में गिनेंगे तो चाय भी नहीं पी सकेंगे

World Population Day 2026: विश्व जनसंख्या दिवस क्यों मनाया जाता है, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

सूखी जड़ों से लौटती हरियाली

Avatar Meher Baba: अवतार मेहेर बाबा कौन थे, कब और क्यों मनाया जाता है मौन पर्व?

Trip To London : लंदन में न सड़क पर धरने-प्रदर्शन, न चक्का जाम

अगला लेख