Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Relationship : break up के बाद ये 5 Quotes देंगे आपको हिम्मत

यदि तुम यह सोचते हो कि तुम्हें कोई मदद करने आएगा तो यह बात दिमाग से निकाल लो, क्योंकि अधिकतर मोर्चों पर अपनी लड़ाई खुद ही लड़ना पड़ती है। अकेले ही जीने, लड़ने और करने की ताकत पैदा करो, किसी के भरोसे मत रहो। जो व्यक्ति ऐसा करने की क्षमता नहीं रखते हैं वे संघर्ष या संकटकाल में जल्दी ही हार जाते हैं और जो क्षमता रखते हैं उनके पीछे दुनिया चलती है। आओ जानते हैं 5 break up Quotes.
 
 
1. जो खुद से प्यार करते हैं दुनिया उनसे प्यार करती है। जो खुद का सम्मान करना जानते हैं दुनिया उनका सम्मान करती है। रिश्तों के टूटने का अर्थ है कि वह हमारे लायक ही नहीं था जिसने साथ छोड़ दिया। 
 
2. जिंदगी को समझना है तो पीछे देखो और जीना है तो आगे। जीवन आगे बढ़ने से चलता है अतीत को ढोते रहने से नहीं। समय के साथ हालात बदल जाते हैं, इसलिए बदलाव में स्वयं को बदल लेना ही बुद्धिमानी है।
 
3. ठोकर लगने का मतलब यह नहीं कि आप चलना छोड़ दें। बल्कि ठोकर लगने का मतलब यह होता है कि आप संभल जाएं। गिरकर जो चल पड़े वही बुद्धिमान और साहसी व्यक्ति होता है।
 
4. जीवन हमें अवसर देता है नया जीवन जीने के लिए। रिश्तों के टूटने का अर्थ यह है कि अब ऊंची उड़ान भरने और खुद को साबित करने का वक्त आ गया है। 
 
5. मरने से पहले 2 काम जरूर कर जाना। पहला यह कि लोग तुम्हें हारा हुआ व्यक्ति नहीं मानें। दूसरा यह कि लोग यह कहे कि वह किसी रोग या शोक से नहीं मरा बल्कि पूरी जिंदगी का मजा लेकर दुनिया से अलविदा कह गया।
 

Show comments

सभी देखें

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सभी देखें

पुण्यतिथि विशेष: स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय और खास बातें

क्या रूस में मोजतबा खामेनेई प्लास्टिक सर्जरी करवा रहे है, अयातुल्ला की अंतिम विदाई से रहस्यमयी अनुपस्थिति से उठे सवाल?

स्वामी विवेकानंद पुण्यतिथि विशेष: एक ज्योति जो आज भी भारत का पथ आलोकित कर रही है

International Plastic Bag Free Day: इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे कब और क्यों मनाया जाता है?

घर पर BP चेक करते समय न करें ये गलतियां, जानें ब्लड प्रेशर नापने का सही तरीका

अगला लेख