dharma sangrah
✕

मां पर लिखी बिलकुल नई कविता : मेरी मां मेरे हर पल में साथ है...

Updated: शनिवार, 7 मई 2022 (17:55 IST)
प्रथमेश व्यास
पालने में झुलाने से, पहला निवाला खिलाने तक 
रोना बंद कराने से, बैठना-चलना सिखाने तक 
मेरी मां मेरे हर पल में साथ है... 
मेरा टिफ़िन बनाने से, मुझे काबिल बनाने तक ! 
 
तुझसे ही तो सीखा था पहला शब्द अपना , 
तेरी गोदी में ही तो देखा था वो सुनहरा सपना 
मेरी मां सब तूने ही सिखाया है...
चाहे वो पढ़ना हो या बड़ों का मान रखना।   
 
कैसे मेरी ऊंगली पकड़कर मुझे स्कूल ले जाती थी ,
कैसे सोते वक्त सहलाती-लोरी सुनाती थी 
मेरी मां मुझे आज भी याद है ...
कैसे तू बाबा से लड़कर मुझे खिलौने दिलाती थीं 
 
गर्मी में तू आम खिलाती, सर्दी में स्वेटर बुनती है
कोई सुने या ना सुने, तू बात मेरी हर सुनती है
मेरी मां तू मूरत प्रेम की ...
तेरे उपकारों की नहीं कोई गिनती है 
 
तेरी बदौलत ही जनम पाया है  
तुझसे ही साहस-संबल आया है
मेरी मां तेरा शुक्रिया ...
तेरी मुस्कान ने ही जीना सिखाया है....  

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया

अगला लेख