Daily Horoscope
✕

शब्दों में कहाँ समाती है माँ

कविता

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 7 मई 2010 (12:26 IST)
दीपाली पाटील
ND
भोर के सूरज की उजास लिए
जीवनभर रोशनी-सी बिखेरती है माँ,
दुःख के कंकर बीनती रहती
सुख थाली में परोसती है माँ,
स्नेह की बौछारों से सींचकर
सहेजती है जीवन का अंकुर
राम क्षा के श्लोकों की शक्ति
आँचल में समेटती है माँ,

अपनी आँख के तारों के लिए
स्वप्न बुनती जागती उसकी आँखे
स्वयं के लिए कोई प्राथना नहीं करती माँ,
निष्काम भक्ति है या कोई तपस्या
बस घर की धूरी पर अनवरत घुमती है माँ,
उसकी चूडियों की खनखनाहट में
गूँजता जीवन का अद्भुत संगीत।

उसकी लोरी में है गुँथे
वेद ऋचाओं के गीत
आँगन में उसके विश्व समाया
अमृत से भी मधुर होता है
माँ के हाथ का हर निवाला

जीवन अर्पण कर देती है बिना मूल्य के
साँझ दीये-सी जलती रहती है माँ,
उसके ऋणों से कैसी मुक्ति,
खुली किताब पर अनजानी-सी
शब्दों में कहाँ समाती है माँ।
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

माता-पिता का प्रेम; बच्चों की सबसे खूबसूरत विरासत

लघुकथा के पर्याय सतीश राठी की स्मृति में नौवाँ सम्मेलन संपन्न

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत