Daily Horoscope
✕

मेरी बच्ची, मैं हूँ साथ

कविता

Written By WD
Updated: शुक्रवार, 7 मई 2010 (11:52 IST)
दीपाली पाटील
ND
मैं चाहती हूँ मेरी बच्ची
मेरे न होने के बाद
तुम भूल न जाना वह बंधन
जो मैंने महसूस किया है
नौ महीनों तक।
सिर्फ शरीर से साथ न होगी
पर माँ के वात्सल्य की छाया
तुमसे कभी भी दूर न होगी।
तस्वीरों से माँ को जान न पाओगी
वो होती तो कैसे जताती प्यार
ये सोचकर तड़प जाओगी
तब सिर्फ महसूस करना
तुम्हारे नन्हे गालों को छूते
माँ के स्नेह भरे हाथ।

मेरी प्यारी बच्ची
तुम अनदेखी ही सही
पर कभी अनजानी नहीं हो सकती
अपनी माँ के लि ए,

ND
तुम उसके सपनों का हिस्सा
वो तुम्हारे लिए एक रेशमी याद
हवाओं में घुलकर आएगी मुझ तक
माँ कहकर पुकारती
तुम्हारी मिश्री सी आवाज।

मेरी प्यारी बच्ची
मैं हूँ सदा तुम्हारे साथ।

( यह कविता एक 3 साल की बच्ची को देखकर लिखी गई, जिसकी माँ प्रसव के दौरान नहीं रही ।)
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया