Daily Horoscope
✕

तुझे सब है पता, है ना माँ....

Written By WD
Updated: बुधवार, 9 जुलाई 2014 (20:02 IST)
- पंकज जोशी

WD
हाल ही में एक मित्र के घर जाना हुआ थ ा, सभी मित्रों की जी वनशैली में लेटनाइट पार्टीज ़, डिस्क ो, मस्ती और वो सारी चीज़े शामिल थीं जो 21वीं सदी का भारतीय युवा शौक से करता है। हॉल में चर्चाओं का दौर चल रहा थ ा, और अचानक ही कानों में गिटार की धुन गूँज उठी पर जब गानों के बोल सुने तो मन कितना खिल गया यह बताना शायद मुश्किल हो...

मैं कभी बतलाता नही ं, पर अंधेरे से डरता हूँ में माँ....यूँ तो मैं दिखलाता नहीं तेरी परवाह करता हूँ माँ... तुझे सब है पता है ना माँ... तुझे सब है पता मेरी माँ!

सुरमयी धुन में सजी ये पंक्तियाँ केवल सुनने में ही अच्छी नहीं लगीं। पर इन्हें गिटार पर सुनते ही मन ये सोचने लगा कि इनमें कुछ बात तो ह ै, जो रॉक-पॉ प, जैज़ के द‍ीवाने युग में भी ये चार पंक्तियाँ हर युवा के होंठों पर अचानक हीं चढ़ गईं। एनरि क, मैडोन ा, ब्रिटनी और कई आइडल्स के दीवाने युवा इस मद्धम गाने में छुपी गूढ़ बातों से बच नहीं पाए। माँ... अपने आप में एक ऐसा शब्द जिसे किसी संगी त, चर्च ा, गोष्ठी या बड़े-बड़े आयोजनों की ज़रा भी आवश्यकता नहीं है। और जो किसी भी पीढ़ी की सोच से ऊपर नहीं हो सकता ।

क्यों ऐसा होता है कि एक ठोकर लगने पर भी हमारे मुँह से सबसे पहले ''उई माँऽऽऽऽ!'' निकलता ह ै? क्यों ऐसा होता है कि नवजात सबसे पहले 'मा ँ' ही बोलता ह ै? क्यों हम अपने हर ड र, हर ख़ुश ी, हर मस्त ी, हर हार को सबसे पहले अपनी माँ से ही बाँटते है ं? इसका उत्तर देकर हम कोई विश्वस्तरीय प्रतियोगिता तो नहीं जीत सकत े, लेकिन हाँ इसका उत्तर खोज कर हम अपने मन में छिपी उस रिश्ते की गहराई‍का अनुभव ज़रूर कर सकते है ं, जो हमारे जन्म से लेकर मृत्यु तक अपनी माँ के साथ कायम हो जाता है। बस हम इस रिश्ते के एहसास को अपनी माँ के साथ ही बाँटना कभी-कभी भूल जाते हैं ।

ये भी तो सच है कि इंसान भले ही सैकड़ों लोगों के बीच में रह े, उसकी कोई भी पहचान ह ो, उसका जीवन हमेशा ही 'मै ं' के आसपास घूमता है. और ये भी संयोग है कि ' म' से ही 'मा ँ' भी है। ये भी तो एक रिश्ता है मैं और माँ के बीच का। कोई भी 'मै ं' चाहे जितने ही प्रयास कर ले उसके अस्तित्व से 'मा ँ' कभी अलग नहीं हो सकती। 'मम ्' और उसकी जननी का यही जुड़ाव है जो मैं को कभी माँ से अलग नहीं होने देता ।

हम भारतीयों की एक और ख़ासियत को कौन नहीं जानता। हम माँ के साथ एक अनोखी अगाध श्रृद्धा रखते हैं। हमारे लिए तो पावन गौ भी माँ है। देश के नाम पर जब भी जयघोष करते हैं तब भी तो हम भारत को माँ का ही दर्जा देते हैं। और कितने ही उदाहरण हैं इस 'मा ँ' की महत्ता सिद्ध करने के लिए ।

उस रात यही सब सोचते हुए मन बिलकुल शांत हो गया था। उन चार पंक्तियों की गूँज मन के हर कोने में बस चुकी थी। वैसे तो माँ सब जानती है ं, पर फिर भी मैंने उस रात माँ से बहुत बातें की जो काफ़ी दिनों से हम दोनों के बीच उधार थीं। माँ... कितना सुखद लगता है न ा, ये एक ही शब्द बोलकर अपनी भावनाओं के सागर के हर उफ़ान को शांत करना।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

एक चिट्ठी, खुद के नाम

भगवान बिरसा मुंडा मात्र एक नाम नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं

जंगलों से उठी स्वाधीनता की हुंकार,जनजातीय संघर्ष और धरती आबा बिरसा मुंडा की अमर विरासत

भारत में 9 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित, 43% को बीमारी की जानकारी तक नहीं

कविता: टाट पर बैठी अम्मा के दीये