dharma sangrah
✕

इस खुशी से वंचित न करो

Written By WD
Updated: गुरुवार, 8 मई 2008 (16:33 IST)
- मंगला रामचंद्र न

SubratoND
माँ का फोन आया तो सदा की तरह चित्त प्रसन्न हो गया। स्वयं माँ बने एक अरसा हो गया, पर अभी भी माँ से बातें करने की, उनकी आवाज सुनने की प्रतीक्षा रहती है। इस बार माँ की आवाज में हल्का क्रोध, उलाहना और डाँट का पुट देखकर हमेशा की तरह चहक नहीं सकी।

' बहुत बड़ी और समझदार हो गई ना, फुरसत नहीं है। मेरे पत्रों का उत्तर तक नहीं दे पाती हो।' 'माँ, आपके फलाँ-फलाँ तारीख के पत्र का जवाब दिया तो था...' मैं हकला रही थी।

' ओहो, तारीख तो अच्छी तरह याद है, पर इसी तरह जवाब भेजना हो तो ना ही लिखो,' माँ का गुस्सा कम नहीं हुआ था। मेरी तो बोलती ही बंद हो गई थी। कुछ समझाने की कोशिश व्यर्थ हो जाती। 'ठीक है़ तुम लोगों ने कंप्यूटर ले लिया और उस पर काम करना भी सीख लिया। अपने भाई-भाभी को तीसरे-चौथेरोज कुशलता की चार लाइनें ईमेल पर भेज देती हो, पर मैं तो नहीं पढ़ पाती न।'
  माँ का फोन आया तो सदा की तरह चित्त प्रसन्न हो गया। स्वयं माँ बने एक अरसा हो गया, पर अभी भी माँ से बातें करने की, उनकी आवाज सुनने की प्रतीक्षा रहती है। इस बार माँ की आवाज में हल्का क्रोध, उलाहना और डाँट का पुट देखकर हमेशा की तरह चहक नहीं सकी।      


' सॉरी माँ, असल में बात ये...'

मेरी बात कहीं अटक गई। 'तेरा पत्र जब भी आता है, उसे बार-बार छूती हूँ, बार-बार पढ़ती हूँ। लगता है तुझे ही स्पर्श कर रही हूँ। तेरा पत्र तेरे लिए तो अक्षरों की चंद कतारें हैं, पर मेरे सामने तो तेरे जन्म से विवाह तक की सारी यादें फोटो एलबम की तरह खुलती चली जाती हैं। मुझे इस मामूली खुशी से वंचित क्यों करती हो?'

माँ की आवाज आखिर तक आते-आते भारी और भीगी हुई लगने लगी थी। कागज का लिफाफा न जाने कितने हाथों से गुजरकर आता होगा, तब भी माँ अपनी संतान का स्पर्श उसमें ढूँढ लेती है। सारे कार्यों को परे ढकेलकर सजल नयनों से माँ को पत्र लिखने बैठ गई।

Show comments

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

रंगीली चिड़िया