kalsarpa dosh calculator
✕

थिरकन का बादशाह : माइकल जैक्सन

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:07 IST)
NDND
माइकल जैक्सन नहीं रहे। इस खबर से अचानक मानों एक झूमती पीढ़ी के कदम रूक गए हों। आँखों के सामने उस प्रतिभावान कलाकार के लहराते पैरों की गति थिरक उठी है। नृत्य की नवीनतम शैली से सारे संसार को रूबरू कराने वाला माइकल अब कभी मंच की जगमगाती रोशनी में नहीं नहाएगा।

विश्वभर के युवा वर्ग को अपनी अदभुत नृत्य क्षमता से अभिभूत और रोमांचित कर देने वाला माइकल उस यात्रा पर चल पड़ा है, जहाँ से कोई नहीं लौट कर आता। पॉप संगीत के जनक माइकल का पूरा नाम माइकल जोसेफ जैक्सन था। 29 अगस्त 1958 को गैरी, इंडियाना (अमेरिका) में जन्में माइकल की प्रतिभा 11 बरस की उम्र से ही अभिव्यक्त होने लगी थी। सन 1971 में माइकल ने अपना अलग से संगीत करियर आरंभ किया।

माइकल जीवन भर विवादों में घिरे रहे। कभी वित्तीय संकट की वजह से अपने कर्मचारियों को वेतन ना देने के कारण तो कभी अपनी प्लास्टिक सर्जरी के कारण। कभी कानूनी उलझनों से दो चार होते हुए, तो कभी बाल-शोषण के गंभीर आरोपों को झेलते हुए, माइकल कभी खबरों से गायब हुए ही नहीं।

वैको-जैको नाम से ख्यात माइकल विवादों से बच भी जाते तो विवाद उनके पास खुद चल कर आ जाता। पिछले दिनों जब वे आरोपों से बरी हुए तो उनके एक प्रशंसक ने टोस्ट पर उनकी छवि उकेर कर टोस्ट को बेचा। माह अप्रैल में मूर्ख दिवस पर उन्हें सबसे मूर्ख व्यक्ति के खिताब से नवाजा गया। दिलचस्प तथ्य यह है कि यह खिताब उन्हें लगातार चौथी बार मिला।

माइकल दुनिया से भले ही चले गए हों लेकिन उनके करोड़ों प्रेमियों की नृत्य थिरकन में, उनके हाथ-पैरों की झूमती लहराती गति में उनका अक्स हमेशा मौजूद रहेगा।

लेखक के बारे में
स्मृति आदित्य
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति