Daily Horoscope
✕

किंग ऑफ पॉप को नम आँखों से बिदाई

बहुत याद आओगे माइकल ...

Updated: बुधवार, 1 अक्टूबर 2014 (19:46 IST)
NDND
करोड़ो ं दीवान े गमगीन हैं । करोड़ो ं आँखें नम हैं। और करोड़ों चाहने वाले उन्हें आखिरी बिदाई दे रहे हैं। किंग ऑफ पॉप माइकल जैक्सन को आखिरी बिदाई दी जा रही है। कितने लोगों के जेहन में उनके लिखे गीत गूँज रहे होंगे, कितने लोगों की स्मृति उनके खूबसूरत डांस फिर से जीवंत हो रहे होंगे। और कितने ही लोगों की यादों में उनसे जुड़ी और कभी खत्म न होने वाली अच्छी-बुरी कहानियाँ आ-जा रही होंगी।

यह पॉप कल्चर में एक ऐसी घटना है जो लंबे समय तक लोगों के मन में धड़कती रहेंगी। शायद मर्लिन मुनरो की विवादास्पद मौत के बाद माइकल जैक्सन की मौत ऐसी मौत है जिस पर बरसों-बरस तक बहसें होती रहेंगी, सुर्खियाँ बनती रहेंगी और यह अद्भुत-विरल सिंगर-डांसर्स लोगों को याद आता रहेगा। किसी गीतकार ने लिखा था कि एक दिन बिक जाएगा माटी के मोल, जग में रह जाएँगे प्यारे तेरे बोल। यह तो नहीं कहा जा सकता कि माइकल जैक्सन माटी के मोल बिके लेकिन यह तो निर्विवाद कहा ही जा सकता है कि उनके प्यारे बोल भी जग में हमेशा के लिए रह जाएँगे और उससे भी ज्यादा उनके डांस इस जग में रह जाएँगे। यह आकस्मिक नहीं है कि उनकी मृत्यु के बाद ही एक दिन में उनके एलबम्स से कंपनियों को करोड़ों रुपयों की आय हुई। यह एक छोटी सी ही बात यह बताती है कि मरने के बाद भी इस फनकार के प्रति लोगों में किस दीवानगी की हद तक मोहब्बत है।

इस मोहब्बत का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लॉस एंजिल्स में उसे आखिरी बिदाई देने के लिए आ रहे लोगों को सँभालने में पुलिस ने अपनी असमर्थता जताई है। अपुष्ट खबर है कि इस बिदाई के लिए सत्रह सौ बच्चों को टिकट दिए गए हैं। नौ हजार के लगभग टिकट मुफ्त बाँटे गए हैं। कहा तो यह भी जा रहा है कि इस आखिरी बिदाई में शामिल होने के लिए लोग ब्लैक में दस-दस हजार डॉलर्स में टिकट खरीद रहे हैं। आखिरी बिदाई देने के लिए एक बड़ा कंसर्ट आयोजित किया जा रहा है जिसमें कुछ मशहूर कलाकार भाग ले रहे हैं। इनमें मारिया कैरी से लेकर जेनिफर हडसन शामिल होंगे।

इसके अलावा आंद्रे क्राउट कोएर, बेरी गोर्डी, शाहीन, ब्रुक शील्ड्स, स्टीवन वेंडस जैसे सेलिब्रिटीज भी शामिल होंगी। दुनिया के तमाम नेटवर्क इस आखिरी बिदाई का सीधा प्रसारण करेंगे। यह कहा ही जाना चाहिए कि माइकल जैक्सन ने अपने डांस के जरिये जो चमत्कारिक प्रयोग किए, जिस तरह से अन्य डांस की खूबियों को मिलाकर नए डांस ईजाद किए उसके कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

लेखक के बारे में
रवींद्र व्यास
Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपने में पुराने संसद भवन से संवाद

रोज की कॉफी में मिलाएं यह मसाला: ब्रेन फॉग, फैटी लिवर और सूजन से मिलेगी मुक्ति; जानिए क्या है 'यूजेनॉल' का जादुई विज्ञान!

जलवायु पर बोझ बनी अमीरी, भुगत रहे हैं गरीब

लेखिका ज्योति जैन की चार पुस्तकों का भव्य लोकार्पण समारोह सफलतापूर्वक संपन्न

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय एकता दिवस?