शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सामयिक
  2. मीडिया दुनिया
  3. मीडिया खबर
  4. Prakash Hindustani
Written By

प्रकाश हिन्दुस्तानी को राष्ट्रीय मीडिया अवॉर्ड

प्रकाश हिन्दुस्तानी को राष्ट्रीय मीडिया अवॉर्ड - Prakash Hindustani
नई दिल्ली। वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिन्दुस्तान को हाल ही में दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में 'राष्ट्रीय मीडिया अवॉर्ड-2014’ से सम्मानित किया गया। पत्रकारिता के क्षेत्र में सराहनीय योगदान के लिए हिन्दुस्तानी को यह सम्मान दिया गया। 
दिल्ली के कांस्टिट्यूशन क्लब में आयोजित समारोह में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी. संगमा, पूर्व शिक्षा मंत्री नरेन्द्र नाथ एवं अन्य अतिथियों ने प्रकाश हिन्दुस्तानी को सम्मानित किया। यह सम्मान अखिल भारतीय पत्रकार संघ द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एवा शिक्षाविद डॉ. एस. राधाकृष्णन की स्मृति में दिया जाता है। हिन्दुस्तानी के साथ ही इस अवसर पर अन्य पत्रकारों को भी सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि हाल ही में प्रकाश हिन्दुस्तानी को सर्वश्रेष्ठ ब्लॉगर के सम्मान से भी नवाजा गया है। 
 
प्रकाश हिन्दुस्तानी के बारे में :  हिन्दुस्तानी को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव है। वे उन बिरले पत्रकारों में से एक हैं, जिन्हें मीडिया की तीनों विधाओं- प्रिंट, ऑनलाइन और टीवी में कार्य करने का अनुभव है। वे देश के शीर्ष समाचार पत्र और पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं। साथ ही वे वेबदुनिया के पहले संपादक भी रहे हैं। वर्तमान में वे डिजी न्यूज के सेंट्रल इंडिया के न्यूज हेड के रूप में कार्यरत है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपलब्धियों पर केन्द्रित 'चायवाले से प्रधानमंत्री नरेन्द्र : एक तिलिस्म' शीर्षक से उनकी एक पुस्तक भी हाल ही में प्रकाशित हुई है।