Daily Horoscope
✕

जानिए अपने बच्चों को

बच्चों को जरूरत है आपकी

Written By WD
Updated: सोमवार, 27 अप्रैल 2009 (15:17 IST)
NDND
बच्चों को पर्याप्त समय दें :
बच्चों को पर्याप्त समय दें। उन्हें पर्याप्त सुविधाएँ प्रदान करना ही काफी नहीं है। उन्हें समय देकर, उनकी बातें-समस्याएँ सुनकर ही माता-पिता उनकी भावनात्मक आवश्यकताओं को समझ पाते हैं। थोड़ी बहस हो जाए छोटी-छोटी चर्चाएँ, वाद-विवाद चाहे वे पढ़ाई से संबंधित हों, सामान्य ज्ञान से या नैतिकता से, घर में अवश्य किए जाना चाहिए।

इससे उन्हें माता-पिता या परिवारजनों के सामने अपनी बात रखने का अवसर मिलता है। विचारों का आदान-प्रदान भी जरूरी है। इसका मनोवैज्ञानिक रूप से बहुत महत्व है। इन चीजों से बच्चे का बौद्धिक विकास होता है। साथ ही अपना मत सही ढंग से प्रकट करने की वैचारिक समझ आती है।

पहले हम फिर बच्चे :
बच्चों में जीवन मूल्यों के प्रति चेतना जगाना अत्यंत आवश्यक है। सच्चाई, ईमानदारी, अनुशासनप्रियता, प्रेम, सौहार्द इत्यादि गुणों का मात्र निर्देश ही पर्याप्त नहीं है। हमें यानी माता-पिता को सबसे पहले स्वयं इन गुणों का पालन करना होगा, तभी बच्चे भी उन गुणों का पालन करेंगे। बच्चों के चारित्रिक विकास के लिए यह अत्यंत आवश्यक है।

बच्चों की क्षमता को पहचानें :
बच्चों की क्षमता समझ कर ही माता-पिता को उनसे किसी भी प्रकार की अपेक्षा करना चाहिए। परिवार या समाज के दबाव में आकर उन्हें कभी भी, किसी भी क्षेत्र को अपनाने के लिए बाध्य नहीं करना चाहिए। उनकी योग्यता-क्षमता तथा रुचि सर्वोपरि है। रुचिप्रद विषय न होने से या क्षमता से कठिन विषय होने से उन्हें असफलता मिलेगी, जो असंतोष का कारण बनेगी।

स ंपूर्णता हर किसी में नहीं मिलती :
कोई भी व्यक्ति संपूर्ण नहीं होता है। अतः हमारा प्रयास होना चाहिए कि हमारे बच्चे अपने कार्यक्षेत्र में विशिष्टता प्राप्त करने का प्रयास करें, संपूर्णता नहीं।

उपर्युक्त सभी बातें ऐसी हैं, जिन्हें हम सभी जानते हैं, समझते हैं, परंतु उन्हें व्यवहार में नहीं लाते हैं। बच्चों में शिक्षा के साथ ही जीवन मूल्यों के प्रति चेतना जागृत करने का प्रयास 'घर' से ही शुरू हो तो हमारा परिवार समाज में आदर्श बन सकेगा। हम सबके जीवन में सुख-शांति का संचार हो सकेगा।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

गर्मियों में ही नहीं, सर्दियों में भी फायदेमंद हैं ये खाद्य पदार्थ

सुबह उठते ही अपनाएं ये घरेलू उपाय, दिनभर रहेंगे तरोताजा

रोजाना खाएं ये चीजें, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Guru Tegh Bahadur Shaheedi Diwas 2026: आखिर क्यों 'हिंद की चादर' कहलाए सिखों के नौवें गुरु? जानें उनकी शहादत से जुड़ी 5 अनसुनी बातें

श्री गुरु नानक देव जी के विचारों के प्रकाश में आज का समाज और राजनीति