sundarkand

क्या बच्चों के लिए कूल पैरेंट्स बनना सही है? जानिए टीनएज में कैसे रखें बच्चों का खयाल

इन टिप्स की मदद से समझिये बड़े होते बच्चों के साथ कैसा होना चाहिए माता-पिता का व्यवहार

Written By WD Feature Desk
Updated: मंगलवार, 20 अगस्त 2024 (15:34 IST)
Parenting Tips
 
टीएनएज किसी बच्चे के जीवन का बहुत महत्वपूर्ण समय होता है। ये वो समय है जब किसी बच्चे के जीवन में पढ़ाई और दोस्ती की अपनी जगह होती है। साथ ही बच्चा कई तरह के शारीरिक और मानसिक परिवर्तन के दौर से भी गुज़रता है। इस समय माता-पिता की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है।

आजकल के जमाने में पैरेंट्स टीएनएज बच्चों के मां-बाप नहीं बल्कि दोस्त बनकर रहना चाहते हैं। ज्यादातर टीएनएज बच्चों के पैरेंट्स को लगता है कि वह कूल व्यवहार करेंगे, तो इससे उनके बच्चों पर पॉजिटिव असर पड़ेगा। लेकिन हर बार पैरेंट्स का कूल व्यवहार बच्चों पर अलग तरह से असर डाल सकता है। अगर आपके बच्चे में भी टीएनएज की उम्र में हैं तो आपको पता होना चाहिए कि किस तरह आप उनके साथ एक बेलेंस रख सकते हैं।

टीएनएज में कैसा हो पेरेंट्स का बर्ताव:
जैसे ही बच्‍चे टीएनएज में आते हैं, मां-बाप उन्‍हें बहुत ज्‍यादा छूट दे देते हैं ये पेरेंट्स बच्‍चों के सामने खुद को एक दोस्त के रूप में प्रस्तुत कर देते हैं और उनके लिए कोई नियम वगैरह नहीं बनाते हैं जो कि बिल्‍कुल गलत है। पैरेंट्स को हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए, कि दोस्त हम उम्र के लोग होते हैं और बच्चों को सही-गलत का एहसास बड़ी उम्र के लोगों को करवाना होता है। मां-बाप को जरूरत से ज्‍यादा कूल पैरेंट्स बनने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

 
नियमों का याद रखना है जरूरी
टीनएज बच्‍चों का दिमाग वयस्‍कों की तरह नहीं होता है और इस उम्र के बच्‍चों के दिमाग को विकास करने में अभी और समय लगता है। इस उम्र में बच्‍चे जो भी करते हैं, वो बिना सोचे-समझे करते हैं। आप उसे सुझाव दें और सीमा में रहकर अपने फैसले लेना सिखाएं। उसे किसी भी फैसले या एक्‍शन का परिणाम भी बताएं ताकि वो अपने फैसले सोच-समझकर ले।
पेरेंट्स को टीनएजर्स के साथ मां कुछ नियम बनाने चाहिए। अगर आप बच्‍चे के लिए कुछ नियम बना रहे हैं तो  उसे यह भी बताएं कि आपने वो नियम क्‍यों बनाया है। बच्‍चे को किसी भी नियम के पीछे का लॉजिक भी बताएं।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

दादाजी की याद में पोती की पाती, पढ़कर आंखें भी नम होगी, उर्जा भी मिलेगी

क्यों मनाया जाता है विश्व आदिवासी दिवस? जानिए इतिहास और इसका महत्व

अभय छजलानी, पत्रकारिता के तपस्वी साधक

आस्था और अनुशासन का अद्भुत संगम है कांवड़ यात्रा

निर्विघ्न कांवड़ यात्रा के लिए तैयार उत्तर प्रदेश

अगला लेख