suvichar

बच्चों के साथ लंच व डिनर पर जा रहे हैं, तो इन बातों पर जरूर ध्यान दें

Published: बुधवार, 19 सितम्बर 2018 (17:00 IST)
क्या आप भी छोटे-छोटे बच्चों के माता-पिता हैं? यदि हां, तो आप भी उन्हीं परेशानियों से जूझते होंगे जिनका कि बाकी पैरेंट्स भी सामना करते हैं। इन्हीं परेशानियों में से एक है- छोटे बच्चों के साथ कहीं बाहर लंच व डिनर पर जाना। बच्चे न तो खुद सीधे बैठते हैं और न ही आपको लंच व डिनर का आनंद लेने देते हैं। परेशानी तब और बढ़ जाती है, जब आपके बच्चे की शरारतों से रेस्टॉरेंट व होटल में बैठे आस-पास के लोगों को भी तकलीफ हो। ऐसे में दूसरे लोगों का भी लंच व डिनर के लिए बाहर आना स्पॉइल हो जाता है।
 
यदि आप अपने छोटे बच्चे या बच्चों को साथ लेकर खाना खाने के लिए किसी रेस्टॉरेंट व होटल में जा रहे हैं, तो आपको कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए। आइए, जानते हैं कौन सी?
 
1. सही रेस्टॉरेंट का चुनाव करें
 
ऐसा रेस्टॉरेंट चुनें, जहां फैमिली ज्यादा आती हो यानी कि फैमिली रेस्टॉरेंट हो, न कि वे जगह जहां आप दोनों बच्चों के जिंदगी में आने से पहले घंटों बिताया करते थे। कई रेस्टॉरेंट व कैफे ऐसे होते हैं, जहां कपल्स का डेरा जमा हो तो, वैसी जगह आप बच्चों के साथ न जाएं।
 
2. सही टेबल चुनें
 
यदि आप बच्चों के साथ हैं तो कोने वाली टेबल पर ही बैठें। ऐसा करने से यदि आपके बच्चे खेलेंगे व मस्ती करेंगे भी तो ज्यादा लोग इससे प्रभावित नहीं होंगे।
 
3. किड्स फ्रैंडली रेस्टॉरेंट भी जा सकते हैं
 
कई ऐसे रेस्टॉरेंट होते हैं, जहां कुछ क्षेत्र बच्चों के खेलने-कूदने के लिए ही बना होता है। वहां बच्चों के लिए कुछ झूले व फिसलपट्टी आदि लगी होती हैं। इस तरह के रेस्टॉरेंट में आपके बच्चों का भी मन लगेगा और आप भी लंच व डिनर का आनंद ले पाएंगे। साथ ही जो लोग यहां आएंगे, उनमें से ज्यादातर आप ही की तरह बच्चों के पैरेंट्स होंगे, ऐसे में यदि आपका बच्चा मस्ती भी करता है, तब भी आप ज्यादा असहज नहीं महसूस करेंगे।
 
4. बच्चा यदि थका हुआ हो या उसकी नींद पूरी नहीं हुई हो तो उसे बाहर न ले जाएं। ऐसे में बच्चे चिड़चिड़ाने लगते हैं, किसी भी बात पर रो सकते हैं, किसी को भी मार सकते है, काट सकते हैं या रेस्टॉरेंट की चीजें यहां-वहां फेंक सकते हैं। ऐसे में आपको उन्हें संभालना और रोते बच्चों को चुप करवाना मुश्किल हो जाता है।

ALSO READ: किशोरावस्था की दहलीज पर कदम रखते लड़कों को पिता ऐसे समझाएं
लेखक के बारे में
नम्रता जायसवाल

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नॉर्वे के राजा हाराल्ड पंचम का निधन, 1991 में बने थे राजा

सीआईए और रूसी एजेंसी के दो देशों में तख्तापलट के ‘सीक्रेट मिशन’ से खलबली..!

संस्कृत दिवस 2026: दुनिया की प्राचीन भाषा के 5 रहस्य

Rajni Raman Sharma: सृजन का एक सुनहरा सितारा अस्त हुआ

एल्गोरिथम से अपना पर्सपेक्टिव मत बनाओ: तुम्हारे लिए जो 6 है वह मेरे लिए 9 है...

अगला लेख