sundarkand

Lockdown में बच्चों को जरूर सिखाएं कैसे संभालें और सहेज कर रखें अपना सामान

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (18:32 IST)
बच्चे मन के सच्चे होते हैं। बचपन में आप उन्हें जैसा सिखाएंगे, बोलेंगे, करने के लिए कहेंगे वैसा वह सिखते जाएंगे। साथ ही यह भी कहा जाता है कि बचपन की सिखाई हुई चीज कभी भी भूल नहीं सकते हैं। वही इन दिनों कोरोना महामारी के दौरान स्कूल बंद है और बच्चे अपने घर पर ही है। ऐसे में आप बच्चों को आसानी से सिखा सकते हैं कि कैसे वह अपने सामान को सहेजकर, संभालकर रखें और इधर-उधर नहीं रखने की बजाएं समेट कर रख दें। 
 
तो आइए जानते हैं कुछ खास टिप्स-
 
1. बच्चों को खाना-पीना, घूमना और खेलना सबसे अधिक पसंद है। लेकिन अगर गलती करने पर उन्हें डांटने की बजाएं आप उन्हें सिखाते हैं तो वह जल्दी उस बात को याद रखेंगे।
 
2. अक्सर बच्चे हर काम के लिए मां को आवाज लगाते हैं आप 21 दिन तक उनके साथ रहकर बिखरी हुई चीजों को समेटना सिखाएं। साथ ही यह भी बताएं कि उन्हें किस जगह पर वापस रखना है। जब मां घर पर नहीं होती है तब बच्चों को भी परेशानी नहीं होती है और वह आसानी से अपने सभी काम समेट लेते हैं।
 
3. जब भी बच्चों को कार्य करने के तरीके सिखाए जाते हैं उसकी शुरुआत उनके रूम से करें। उन्हें बताएं सुबह उठने के बाद अपने रूम को साफ करके बाहर निकलें।
 
4. रूम को एकदम साफ रखें। अपने कपड़ों को ठीक करके अलमारी में ही रखें। अपने सामान को उपयोग करने के बाद उसी स्थान पर रखें। ताकि जरूरत पड़ने पर वापस मिल जाएं। अगर यह आदत बचपन से ही बच्चों में डाल दी जाती है तो वह धीरे-धीरे खुद समझकर करने लगते हैं।
 
5. बच्चों को कभी भी डांटकर चीजें नहीं सिखाएं। कहते हैं 21 दिन प्रैक्टिस करने के बाद कोई भी हो वह उस कार्य को करने का आदि हो जाता है। इसीलिए बच्चे भी किसी कार्य को 21 दिन तक लगातार करने के बाद वह भी सीख जाएंगे।
 
लॉकडाउन किसी भी कार्य को सीखने का सबसे बेहतरीन समय है। इन दिनों में कही बाहर जाने का कोई मौका नहीं है। ऐसे में सभी आयु वर्ग के लोग घर पर रहकर बहुत कुछ सीख सकते हैं। तो इस समय का बेहतरीन तरीके से सदुपयोग कर बच्चों को जीवन जीने के गुर जरूर सिखाएं।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

नई स्टडी: एंथोसायनिन से घट सकता है हृदय रोग और डायबिटीज का खतरा, जानिए कैसे

मानसून में बालों का झड़ना और चेहरे की चिपचिपाहट होगी गायब, बस डेली रूटीन में शामिल करें ये 5 लाइफस्टाइल टिप्स

सावधान! थाली में रखा पनीर असली है या वेजिटेबल ऑयल से बना नकली? 2 मिनट के इस टेस्ट से जानें सच्चाई

कांवड़ यात्रा : ‘बोल बम’ का सनातन संदेश

भारत की विभिन्नताओं में समाहित है अटूट अभिन्नता!

अगला लेख