Hanuman Chalisa

क्या आपका बच्चा भी रात को देर तक मोबाइल चलाने के बाद सुबह लेट उठता है, तो डांटें नहीं करें ये काम

बच्चे में अच्छी हेबिट्स को बढ़ावा देने के लिए पैरेंट करें ये काम

Written By WD Feature Desk
Updated: शुक्रवार, 23 अगस्त 2024 (13:41 IST)
how to wake up child for school

Parenting Tips: इस दौर में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की वजह से आजकल अधिकतर बच्चों की दिनचर्या और आदतों में बहुत बदलाव आने लगा है। मोबाइल लगभग अब हर बच्चे के हाथ में आ गया है और वे उसे पढ़ाई के साथ-साथ मनोरंजन के लिए भी इस्तेमाल करने लगें हैं। इसी वजह से कई बच्चे देर रात तक जागते हैं और दूसरे दिन सुबह दोपहर तक उठते हैं। इससे अधिकतर पेरेंट्स परेशान रहते हैं।

अगर आपका आपका बच्चा भी रात को देर तक मोबाइल चलाने के बाद सुबह लेट उठता है, तो निश्चित ही इस बात से आपका मूड भी ख़राब होता होगा। अगर आप भी अपने बच्चों के लेट उठने की आदत से परेशान है, तो ये खबर आपके लिए है। आज इस आलेख में हम आपको ऐसी ही स्तिथि से निपटने के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं। आइये जानते हैं कुछ ऐसे आसान टिप्स, जिनकी मदद से आप अपने बच्चों को रोजाना सुबह जल्दी उठा सकते हैं। ALSO READ: अगर आप अपने बच्चे को बनाना चाहते हैं आत्मविश्वासी तो खुद में करें ये बदलाव

एक चार्ट जरूर बनाएं
आप अपने बच्चों के साथ बैठकर एक चार्ट बनाएं, जिसमें आप बच्चों के सुबह उठने का टाइम, रात में सोने का टाइम, पढ़ाई करने का टाइम, खेलने का टाइम जैसी सभी चीज उस चार्ट में मेंशन करें। आप रात में 9 या 10 बजे के बाद अपने बच्चों से फोन ले सकते हैं। ताकि बच्चा आसानी से जल्दी सो जाए।  आप रोजाना सुबह अपने बच्चों को अपने साथ मॉर्निंग वॉक पर जरूर लेकर जाएं, इससे उसका माइंड फ्रेश होगा। सुबह-सुबह आप घर पर मीडियम आवाज में मधुर संगीत भी चालू कर सकते हैं।

बच्चों को प्यार से जगाएं
ऐसे में पेरेंट्स अगर अपने बच्चों को लगातार एक हफ्ते तक सुबह जल्दी उठा देंगे, तो उनका रूटीन अपने आप बन जाएगा और वे रोजाना सुबह एक ही समय पर उठने लगेंगे। इसके लिए आपको अपने बच्चों को बड़े प्यार से सुबह जागना चाहिए। क्योंकि कई पेरेंट्स चिल्लाने लगते हैं, जिससे बच्चा परेशान हो जाता है।

टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाकर रखें
आप बच्चों के रूम में जाकर खिड़की खोल सकते हैं। लाइट चालू कर, पंखा बंद कर सकते हैं। ताकि बच्चा अपने आप उठ जाए इसके अलावा आप अपने बच्चों के सिर पर धीरे से हाथ फेरते हुए उसे उठाने की कोशिश करें। आप सुबह जल्दी अपने बच्चों के लिए टेस्टी ब्रेकफास्ट बनाकर रख दें, ताकि बच्चा ब्रेकफास्ट के नाम पर भी जल्दी उठ जाए।

गिफ्ट देने का लालच दें
आप अपने बच्चों के साथ चैलेंज लगाने जैसा गेम खेल सकते हैं। इससे आपका बच्चा खेल-खेल में सुबह जल्दी उठने लगेगा। आप उससे कहें की अगर वह रोजाना जल्दी उठकर घूमने जाता है, तो उसे हर हफ्ते एक गिफ्ट मिलेगा। ऐसा सुनते ही बच्चे पेरेंट्स की बात मानने लगते हैं और अपनी दिनचर्या में बदलाव करते हैं। इन सभी टिप्स को अपनाकर आप अपने बच्चों को सुबह जल्दी उठा सकते हैं।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

15 अगस्त विशेष: शहीदों के सपनों का भारत नारों से नहीं, हमारे चरित्र और कर्म से बनेगा

जब उम्मीद थक जाए, तब साहस काम आता है

असली पनीर और Analog Paneer में क्या है फर्क? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान

लोकतंत्र की पहली पाठशाला: छात्रसंघ चुनावों की वापसी क्यों जरूरी? जानें युवाओं की बड़ी जिम्मेदारी

गरीबी चुराने कोई नहीं आता!

अगला लेख