dharma sangrah
✕

गर्मी के दिनों में बच्चों को जल्दी हो जाती है एलर्जी, तो रखें इन बातों का ख्याल

Updated: मंगलवार, 21 फ़रवरी 2023 (14:52 IST)
Summer care 
 
- मोनिका पाण्डेय 
 
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और बदलते हुए मौसम का असर सिर्फ हेल्थ ही नहीं बल्कि स्किन पर भी पड़ती है। इसका अधिक प्रभाव नवजात शिशुओं पर अधिक पड़ता है क्योंकि उनकी स्किन काफी सेंसिटिव होती है, जिसकी वजह से उन्हें जल्दी ही एलर्जी हो जाती हैं। बदलते मौसम में शिशुओं के चहरे और शरीर पर रेशेस और रेड डॉट निशान दिखाई देना आम बात है। 
 
इस एलर्जी की वजह से उन्हें दर्द या खुजली जैसी समस्याएं होती है, जिसकी वजह से बच्चे बहुत परेशान रहते हैं। इन समस्याओं को नज़रअंदाज़ करने पर यह और भी फैलती है जिससे बच्चों को अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस मौसम की सबसे बड़ी समस्या बच्चों में डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी का होना है। इस बात का आपको ख्याल रखना चाहिए क्योंकि वो अपनी प्रॉब्लम समझ नहीं सकते हैं, ऐसे में आपकी जिम्मेदारी दुगनी हो जाती है। 
 
आज आपको इस लेख में बताएंगे, गर्मी के मौसम में बच्चों में होने स्किन प्रॉब्लम और उससे निपटने के उपाय- 
 
गर्मी के दिनों में बच्चों में होती हैं यह समस्याएं- 
 
* गर्मी के मौसम में अधिक पसीना आने की वजह से स्किन और स्कैल्प पर कई तरह के संक्रमण हो सकते हैं और यही पसीना छोटे बच्चों की स्किन पर जम जाता है जिसकी वजह से बच्चों के शरीर में रेड डॉट के निशान हो जाते हैं। 
 
* गर्मी के मौसम में बच्चों में डिहाइड्रेशन यानी की शरीर में पानी की कमी की वजह से उनकी स्किन में रूखापन आ जाता है, जिसकी वजह से उनकी स्किन छिल जाती है ऐसे में उनको काफी दर्द का सामना करना पड़ता है। 
 
* दर्द की वजह से वो सही तरह से खाना भी नहीं खा पाते है। बच्चों की स्किन काफी सेंसिटिव होती है और सूर्य से आने वाली तेज़ यूवी रेज की वजह से बच्चों के शरीर पर धब्बे, चकत्ते और यहां तक की उन्हें स्किन एलर्जी भी हो जाती है। 
 
कैसे करें इन समस्याओं का समाधान- 
 
बच्चों को हाइड्रेट रखें- आप अपने बच्चे को पानी पिलाने का एक निश्चित समय अंतराल बनाएं और उनको उस समय पर पानी पिलाना बिलकुल न भूलें। आप नार्मल पानी की जगह उन्हें नारियल पानी या घर पर बना हुआ फ्रूट जूस पिला सकती है। जिससे उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और पानी की कमी की वजह से होने वाली समस्याओं से भी बचा जा सकता है। 
 
कम्फर्टेबल कपड़े ही पहनाएं- गर्मी के मौसम में बच्चों को ढीले और कम्फर्टेबल कपड़े ही पहनाएं। टाइट और हैवी कपड़े पहनाने की वजह से भी बच्चों के शरीर पर रैशेज होने का खतरा बना रहता है, इसलिए आप गर्मी के दिनों में बच्चों को सूती या लिनन फैब्रिक के ही कपड़े ही पहनाएं। 
 
घर के अंदर ही खेलने दें- गर्मी के दिनों में बच्चों को बहुत अधिक धूप में बाहर निकलने से बचाएं। उन्हें दोपहर में बाहर जाने से रोकना चाहिए। उन्हें शाम को सूर्यास्त के बाद या सुबह जल्दी उठकर खेलने के लिए कहें जब मौसम ठंडा रहता है। घर से बाहर निकलने से पहले हमेशा बच्चों को उनके लिए इस्तेमाल होने वाला सनस्क्रीन लगाएं, उसके बाद ही उन्हें बाहर भेजें। 

Summer care tips
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा है भारत

चारधाम यात्रा: अटूट आस्था, VIP संस्कृति और व्यवस्थाओं की अग्निपरीक्षा

रूस दे रहा है नाटो को परमाणु हथियारों की धमकी, NATO कमांड केन्द्रों पर हो सकते हैं हमले

शारदीय नवरात्रि व्रत 2026: रोज-रोज साबूदाने की खिचड़ी खाने के 6 नुकसान

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

अगला लेख