suvichar

मंगल भगवान के दर्शन करने आए भक्त ने दिखाई ईमानदारी, वापस लौटाया खोया हुआ कीमती पर्स

Updated: गुरुवार, 26 जनवरी 2023 (00:03 IST)
अमलनेर। मंगलवार की दोपहर मंगल ग्रह मंदिर में दर्शन के लिए आई महिला श्रद्धालु का कीमती सामान रखा हुआ पर्स जलगांव के एक श्रद्धालु को मिला। बिना किसी लालच के ईमानदारी से पर्स लौटाने के लिए उस भक्त की सराहना हुई।

अमलनेर स्थित मंगल ग्रह मंदिर में मंगल दोष के अभिषेक, पूजन और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। अमलनेर में मंगलवार को महिला श्रद्धालु सुवर्णा पाटिल का पर्स मंदिर परिसर में खो गया। पर्स में बैंक का एटीएम, घर की चाबियां, कुछ कीमती जेवरात और जरूरी दस्तावेज थे।

जैसे ही सुवर्णा पाटिल को पर्स गुम होने की भनक लगी। वह बहुत डरी हुई थीं। जलगांव के रामचंद्र पोतदार ने देखा कि पर्स लावारिस पड़ा है। उन्होंने तुरंत मंगल ग्रह मंदिर के पूछताछ कार्यालय से संपर्क किया और उक्त पर्स मंदिर प्रशासन को सौंप दिया।

पर्स खो जाने की जानकारी देने के बाद सुवर्णा पाटिल को रामचंद्र पोतदार ने पर्स सौंप दिया। पर्स वापस मिलने पर पाटिल ने मंदिर प्रशासन और रामचंद्र पोतदार को धन्यवाद दिया। पोतदार द्वारा दिखाई गई ईमानदारी की पूरे दिन श्रद्धालुओं ने सराहना की।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 03 अगस्‍त 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope: 03 से 09 अगस्त 2026 का साप्ताहिक राशिफल, जानें किस राशि के खुलेंगे भाग्य

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 03 अगस्त से 9 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

02 August Birthday: आपको 2 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (2 अगस्‍त, 2026)

अगला लेख