dharma sangrah
✕

मंगलदेव के मंदिर में पंचामृत अभिषेक है सबसे खास, 1 साल की वेटिंग

Updated: सोमवार, 10 अप्रैल 2023 (13:28 IST)
महाराष्ट्र के जलगांव के पास अमलनेर में मंगलदेव का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां पर मंगलदेव की स्वयंभू और जागृत मूर्ति है जो भूमाता और पंचमुखी हनुनुमान जी के साथ विराजमान है। यहां पर मंगल दोष की शांति हेतु प्रति मंगलवार हजारों लोग अभिषेक कराने के लिए आते हैं। यहां पर 5 तरह के अभिषेक होते हैं। पंचामृत अभिषेक, अभिषेक, स्पेशल अभिषेक, हवनात्मक अभिषेक और भोमयाज्ञ अभिषेक किया जाता है। सभी का अलग-अलग महत्व है।

पंचामृत अभिषेक : यहां पर सबसे पहले होता है अमृताभिषेक। यह अभिषेक प्रात:काल 5 बजे प्रारंभ होता है इसके बाद आरती होती है। इस पंचामृत अभिषेक को अमृताभिषेक भी कहते हैं। दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से इस अभिषेक को किया जाता है।
इस अभिषेक को यहां पर विद्वान पंडित प्रसाद भंडारी गुरुजी कराते हैं। इसके लिए करीब 2 घंटे लगते हैं। इस अभिषेक के लिए यहीं से एक ही श्राद्धालु परिवार को पूजा का सामान प्राप्त होता है। मंगलवार को पंचामृत अभिषेक की तरह की प्रतिदिन प्रात: 5 बजे के करीब नित्य प्रभात 'श्री मंगलाभिषेक' भी किया जाता है। इसके लिए भी करीब 2 घंटे लगते हैं। अमृताभिषेक के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग कराना होती है जिसके लिए फिलहाल 1 वर्ष से ज्यादा की वेटिंग चल रही है।
 
बाकी के अभिषेक भी उन्हीं के सानिध्य में पंडितों की एक टीम अभिषेक कराती है। कहते हैं कि यहां पर मंगलवार को आकर की गई मंगल पूजा और अभिषेक से शर्तिया मंगल दोष से मुक्ति मिल जाती है और जातक सुखी वैवाहिक जीवन यापन करता है।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

13 October Birthday: आपको 13 अक्‍टूबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 अक्‍टूबर 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल- 13 अक्‍टूबर, 2026

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अक्‍टूबर 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

विजयादशमी 2026: दशहरा की 10 खास बातें, जानें पर्व का महत्व और परंपराएं

अगला लेख