dharma sangrah

अजित पवार अमलनेर में मंगल देव की शरण में, राकांपा प्रदेश अध्यक्ष ने कही मंदिर से सीख लेने की बात

देश और प्रदेश के किसानों की भलाई के लिए अजीत पवार की मंगल भगवान से प्रार्थना

Updated: शनिवार, 17 जून 2023 (16:12 IST)
Shri Mangal Dev Graha Mandir Amalner अमलनेर : महाराष्ट्र के प्रतिपक्ष नेता अजित पवार ने शुक्रवार 16 जून को मंगलग्रह मंदिर में मंगल देव के दर्शन करके संकल्प लिया कि देश व प्रदेश के किसानों की भलाई के लिए मंगल ग्रह की आराधना की जाएगी। इस अवसर पर राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल भी मौजूद थे।
 
अमलनेर में एक सभा में भाग लेने के बाद वे मंगल ग्रह मंदिर आए और भगवान मंगल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि कई साल पहले मैं मंदिर आया था। पहले मंदिर के विकास के लिए 25 करोड़ रुपए का प्रस्ताव बनाया गया था। लेकिन किसी कारणवश यह पूरा नहीं हो पाया, अब पांच करोड़ रुपए का फंड मिला है और इससे विकास कार्य चल रहे हैं। हम मंदिर के विकास कार्यों के लिए हमेशा फॉलोअप कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इससे कई युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है। इस मौके पर उनके साथ पूर्व पालक मंत्री गुलाबराव देवकर, पानन के पूर्व निदेशक तिलोत्तमताई पाटिल, विधायक अनिल भाईदास पाटिल, धुले जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेश्वर भामरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
मंगलग्रह सेवा संस्था के अध्यक्ष दिगंबर महाले ने अजीतदादा पवार, जयंत पाटिल को मंदिर की पूरी जानकारी दी और यहां के महत्व को समझाया। इस मौके पर मंदिर के उपाध्यक्ष एसएन पाटिल, ट्रस्टी, मैनेजर हेमंत गुजराती मौजूद रहे।
जयंत पाटिल ने कहा कि मंगल मंदिर की मिसाल पर चलें देश के मंदिर। अमलनेर में मंगलग्रह मंदिर ने एक अच्छी और अनुकरणीय विरासत को संरक्षित किया है। मंदिर द्वारा धार्मिक कार्यक्रम के साथ-साथ सामाजिक पहलू का भी पोषण किया जा रहा है। देश के अन्य मंदिर के अध्यक्ष और ट्रस्टी को मंगलग्रह मंदिर में जाना चाहिए और मंगलग्रह मंदिर द्वारा कार्यान्वित आदर्श गतिविधियों को अपने मंदिर के माध्यम से लागू करना चाहिए। 
इस स्थान पर देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। मंगलदोष को लेकर श्रद्धालुओं में जो अंधविश्वास हैं। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि मंगलग्रह संस्था के माध्यम से इन्हें हटाने का काम किया जा रहा है।
 
इस मौके पर पूर्व मंत्री सतीश पाटिल, पूर्व विधायक दिलीपराव सोनवणे मौजूद रहे।

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

श्रावण मास हरियाली अमावस्या पर करें पितृदोष, कालसर्पदोष और शनि दोष से मुक्ति के उपाय

नाग पंचमी पर इन 5 उपायों से दूर होंगे कालसर्प और पितृदोष के दोष, जानें विधि

भारत में सूर्य ग्रहण का नजारा नहीं दिखेगा, लेकिन इन राशियों पर पड़ेगा असर, रहें सावधान

क्या सूर्य और चंद्र ग्रहण से आते हैं भूकंप? पुराने रिकॉर्ड से समझिए सच और क्या है आने वाली तबाही का दावा

अगला लेख