suvichar

इस बार संक्रांति पर क्या बांटें, मास्क और सैनिटाइजर सहित कोरोना काल में हो सकते हैं ये 10 Gift Ideas

Updated: मंगलवार, 11 जनवरी 2022 (13:23 IST)
मकर संक्रांति हिंदुओं का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे भारत के हर क्षेत्र में अलग अलग तरीके से मनाया जाता है। 14 जनवरी 2022 शुक्रवार को है मकर संक्रांति। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार मकर संक्रांति के दिन दान का खास महत्व होता है। धार्मिक दृष्टि से तिल, गुड, कंबल, खिचड़ी बांटी जाती है। लेकिन कोविड काल के दौरान प्राथमिकता बदलना जरूरी है। जी हां, ताकि कोविड की चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सकें। जिनके पास कोविड से निपटने के लिए प्राथमिक सामान भी नहीं है ऐसे में इस संक्रांति पर लोगों को अन्य सामानों की बजाएं कोरोना से लड़ने में मदद करने वाले सामान जरूर बांटे। आइए जानते हैं आप क्या सामान बांट सकते हैं -

- मास्‍क - बहुत सारे आज भी गरीब तबके के लोग हैं जिनके पास मास्‍क ही नहीं है। घर-घर काम करने वाली बाइयों से जब पूछा जाता है मास्‍क क्यों नहीं लगाया तो वे कहते हैं, मास्‍क नहीं है। इसलिए अन्‍य मिठाईयों के साथ मास्‍क जरूर बांटे।

- सैनिटाइजर - जी हां, हाथों के जर्म्‍स से कोविड के फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए अपनी सुरक्षा के साथ उनकी सुरक्षा का भी ध्यान रखें। अगर आप सुरक्षित और वे नहीं तो भी इस कोविड को नहीं हराया जा सकता है। ऐसे में सबको मिलकर इसे हराना है। आप सैनिटाइजर की जगह साबुन या लिक्विड भी दे सकते हैं।  

- गुड़ - गुड़ खाने से इम्‍युनिटी बूस्‍ट होती है। इससे बॉडी गर्म रहती है। इसलिए गुड़ जरूर बांटें। हेल्‍थ की दृष्टि से गुड़ जरूर खाना चाहिए।

- तिल-गुड़ के लड्डू - आप तिल-गुड़ के लड्डू भी बांट सकते हैं। इससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत होता है। संक्रमण से लड़ने में शक्ति मिलती है उसे जल्दी हरा पाते हैं।

- गुड़ की गजक - गुड़ की गजक का सेवन करने से भी इम्‍युनिटी मजबूत होती है। इसके सेवन से बॉडी गर्म रहती है और ठंड भी कम लगती है।

- फेस शील्‍ड - जी हां, अगर वे कहीं फुटपाथ या छोटे घर पर रहते हैं तो उन्हें फेस शील्‍ड जरूर लगाना चाहिए। जिससे संक्रमण नाक और मुंह से प्रवेश करने से बच सकें। जो बच्चे मास्‍क नहीं लगा सकते हैं वे फेस शील्‍ड जरूर लगाएं।

- वस्त्र दान करें - मोटे कपड़े दान करें। जिससे उन्हें ठंड नहीं लगें। कोशिश करें कपड़े फटे हुए या सीले हुए नहीं हो। एकदम अच्छे हो। 

- ग्‍लव्‍स - आप लोगों को रीयूजेबल ग्‍लव्‍स भी बांट सकते हैं। ताकि वह अपनी सुरक्षा कर सकें। वो इस तरह की अगर वे कहीं काम पर जाते हैं तो उन्‍हें पहनकर काम करें। जिससे हाथों की सुरक्षा की जा सकें। हाथ के द्वारा सबसे जल्दी और पहले मुंह में जाते हैं जर्म्‍स।

- मोजे और स्‍कार्फ - महिलाओं को मौजे और स्‍कार्फ भी बांट सकते हैं। इससे ठंड से बचने में बहुत हद तक मदद मिलती है।

- सीजनल फूड - जी हां, इम्‍युनिटी को बूस्ट करने के लिए अधिक से अधिक सीजनल फलों का सेवन करना चाहिए। हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए।  इस दिन खासकर छोड़ के दानों की सब्जी बनाई जाती है। फल या हरी सब्जी आप दान कर सकते हैं। इससे ताकत भी मिलती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।  

Show comments

सभी देखें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

Rakhi 2026: कब है रक्षा बंधन का त्योहार, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त?

चातुर्मास में सुख-समृद्धि लाने के लिए इन 4 महीनों में राशि के अनुसार ये खास उपाय

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 अगस्‍त 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक दर्शन : 2026 की राखी और संस्कारों में छिपी ग्रह ऊर्जा

चातुर्मास 2026: प्रथम के बाद द्वितीय चातुर्मास प्रारंभ, जानिए इस माह क्या करें और क्या नहीं

Rakhi mithai: रक्षाबंधन स्पेशल फूड: इस राखी भाई को खिलाएं ये खास 5 मिठाइयां

रक्षाबंधन 2026: भाई की कलाई पर सजाएं उसकी राशि के अनुसार लकी राखी

अगला लेख