manglik dosh calculator
✕

मकर संक्रांति : मकर राशि में सूर्य का प्रवेश, आइए जानते हैं सूर्यदेव को

Updated: गुरुवार, 13 जनवरी 2022 (23:31 IST)
मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को है। मत मतांतर से इसे 15 जनवरी को भी मनाया जा रहा है... मकर संक्रांति का शुभ पर्व सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य मकर राशि में आते हैं। इस दिन दान और स्नान का विशेष महत्व होता है।
 
मकर संक्रांति का पर्व दान-पुण्य का पर्व माना गया है। मकर संक्रांति को खिचड़ी का पर्व भी कहा जाता है। इस दिन खिचड़ी खाना और इसका दान करना श्रेष्ठ माना गया है। वहीं कुछ स्थानों पर पतंग उड़ाने का भी रिवाज है। 
 
जीवन में सूर्य का विशेष महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में इसे आत्मा का कारक कहा गया है। सूर्य ऊर्जा है। जीवन में ऊर्जा का क्या महत्व है सभी जानते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को ग्रहों का राजा का कहा गया है। सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। आइए जानते हैं सूर्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें...  
 
सूर्य के चक्कर लगाते हैं सभी ग्रह
सिंह राशि के स्वामी सूर्य को सौरमंडल का सबसे प्रभावी तारा माना गया है। सौरमंडल के सभी 9 ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते हैं। खगोलशास्त्र के अनुसार सूर्य का व्यास लगभग 13 लाख 90 हज़ार किलोमीटर है।
 
सूर्य पृथ्वी से कितना बड़ा है
सूर्य पृथ्वी से लगभग 109 गुना बड़ा है। इसके बारे में कहा जाता है कि सूर्य हाइड्रोजन और हीलियम गैसों का एक विशाल गोला है। जिस कारण इसमें ऊर्जा का असीमित भंडार भरा हुआ है। सूर्य से निकलने वाली ऊर्जा का बहुत छोटा भाग ही पृथ्वी पर पहुंचता है। यही ऊर्जा पृथ्वी पर मौजूद पानी के 30 प्रतिशत हिस्से को भाप बनाने के काम आती है।
 
पृथ्वी से सूर्य की दूरी
सूर्य से पृथ्वी की औसत दूरी लगभग 14,96,00,000 किलोमीटर है। यही वजह है कि पृथ्वी पर सूर्य का प्रकाश पहुंचने में 8।3 मिनट का समय लगता है।
 
सूर्य से होती है प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया
सूर्य मनुष्य के लिए ही उपयोग नहीं है बल्कि सूर्य का महत्व पेड़ पौधों के लिए भी बहुत है। सूर्य की प्रकाशीय ऊर्जा से ही प्रकाश संश्लेषण की प्रक्रिया होती है, जो पेड़ पौधों के लिए बहुत ही जरूरी है। पृथ्वी पर जीवन का आधार भी इसे ही माना गया है।
 
ज्योतिष में सूर्य का महत्व
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। सूर्य पद, प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास के कारक हैं। सूर्य देव जब शुभ फल देते हैं तो व्यक्ति को उच्च पद प्राप्त होता है। ऐसे लोग समाज में लोकप्रिय होते हैं। इनका आत्म विश्वास बहुत उच्च रहता है, ऐसे लोग किसी के अधीन नहीं रहना चाहते हैं ये राजा की तरह कार्य करना चाहते हैं। अशुभ होने पर सूर्य अपयश प्रदान करते हैं साथ ही आंख से जुड़ी परेशानी भी देते हैं।
 
मकर संक्रांति के पर्व पर इस मंत्र का जाप करें
मकर संक्रांति के पर्व पर सूर्य मंत्र का जाप करें। स्नान करने के बाद सूर्य देव को इस मंत्र से जल अर्पित करें, ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।
 
ॐ सूर्याय नम:

सूर्य के इन 12 राशि नामों का करें जाप
1-मेष : ॐ सूर्याय नम:।
2-वृषभ : ॐ मित्राय नम:।
3-मिथुन : ॐ रवये नम:।
4- कर्क : ॐ भानवे नम:।
5- सिंह : ॐ खगाय नम:।
6- कन्या : ॐ पूष्णे नम:।
7- तुला : ॐ हिरण्यगर्भाय नम:।
8- वृश्चिक : ॐ मारीचाय नम:।
9- धनु: ॐ आदित्याय नम:।
10-मकर : ॐ सावित्रे नम:।
11- कुंभ : ॐ अर्काय नम:।
12- मीन : ॐ भास्कराय नम:। 
मेष : ॐ अचिंत्याय नम:
वृषभ : ॐ अरुणाय नम:
मिथुन : ॐ आदि-भुताय नम:
कर्क : ॐ वसुप्रदाय नम:
सिंह : ॐ भानवे नम:
कन्या : ॐ शांताय नम:
तुला : ॐ इन्द्राय नम:
वृश्चिक : ॐ आदित्याय नम:
धनु : ॐ शर्वाय नम:
मकर : ॐ सहस्र किरणाय नम:
कुंभ : ॐ ब्रह्मणे दिवाकर नम;
मीन : ॐ जयिने नम:।

Show comments

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 नवंबर 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

Lal Kitab Makar Rashifal 2027: लग्न के राहु और 3रे शनि बदलेंगे मकर राशि वालों की तकदीर! जानें साल 2027 का पूरा लेखा-जोखा व अचूक उपाय

Lal Kitab Dhanu Rashifal 2027: 26 जून के बाद चमकेगी धनु राशि वालों की किस्मत! 4थे शनि की ढैया और 2रे राहु से कैसे बचें? पढ़ें अचूक उपाय

मार्गशीर्ष मास 2026: श्रीकृष्ण को प्रिय इस पावन महीने में करें ये उपाय, खुलेंगे मोक्ष और समृद्धि के द्वार

Lal Kitab Vrishchik Rashifal 2027: 3वें भाव के राहु बढ़ाएंगे पराक्रम, पर 5वें शनि से संभलकर रहें वृश्चिक राशि वाले! पढ़ें लाल किताब की भविष्यवाणी

सभी देखें

दत्तात्रेय जयंती 2026: कब है, शुभ मुहूर्त और पूजा की आसान विधि

देव दिवाली 2026: सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए करें ये 10 खास उपाय, पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुला में बुध-शुक्र की युति से बना लक्ष्मी नारायण योग, इन 4 राशियों को मिलेगा बड़ा आर्थिक लाभ

24 November Birthday: आपको 24 नवंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज 24 नवंबर, 2026 का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल

अगला लेख